{"_id":"6824c79eab0c44237b031a6d","slug":"after-the-complaint-many-fake-ids-were-deleted-within-a-few-hours-kullu-news-c-89-1-klu1002-147557-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शिकायत के बाद चंद घंटे में ही डिलीट हो गईं कई फेक आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शिकायत के बाद चंद घंटे में ही डिलीट हो गईं कई फेक आईडी
Wed, 14 May 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 14 May 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
राजनेताओं, पत्रकारों और समाज सेवियों के खिलाफ भद्दे कमेंट करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा,
आरोप... फेक आईडी बनाकर राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की छवि कर रहे हैं खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सोशल मीडिया में फेक आईडी बनाकर राजनेताओं, पत्रकारों और समाज सेवियों के खिलाफ भद्दे कमेंट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।
32 हजार की आबादी वाले जनजातीय जिले में पिछले कुछ अरसे में दर्जनों फेक आईडी के जरिये आपत्तिजनक पोस्ट डालकर राजनेताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं का चरित्र हनन किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ लाहौल-स्पीति भाजपा जिला अध्यक्ष रिगजिन समफेल हायरपा और गौशाल पंचायत प्रधान अजीत सिंह ने पुलिस के साइबर सेल को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस की कार्रवाई के डर से कुछ फेक आईडी सोशल मीडिया से शातिरों ने डिलीट कर दीं। शिकायत में बाकायदा फेक आईडी पेज और प्रोफाइल के नाम समेत सूची भी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही साइबर सेल से इसकी जांच शुरू कर दी है।
रिगजिन हायरपा ने कहा कि पिछले कुछ अरसे में सोशल मीडिया ने कुंठित सोच वाले लोगों ने कई फेक अकाउंट बनाए हैं। ये अधिकतर फेसबुक में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि कमेंट से आभास होता है कि यह फेक आईडी वाले किसी न किसी दल के राजनेता के करीबी हैं।
विज्ञापन
फेक आईडी के जरिये राजनेताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी टारगेट किया जा रहा है। हायरपा ने कहा कि लेखन शैली और कुछ और तथ्यों के आधार पर हालांकि कुछ फेक आईडी संचालकों की उन्हें जानकारी मिल चुकी है। उनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाएगा। उधर, लाहौल-स्पीति कांगेस के कार्यकारी अध्यक्ष ग्यालसन ठाकुर की ओर से भी पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया गया है। ऐसे में पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।
--