फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Act is a historic decision towards women empowerment: Jairam

अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय : जयराम

Sat, 18 Apr 2026 04:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:48 AM IST
विज्ञापन
Act is a historic decision towards women empowerment: Jairam
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन

बोले-महिलाओं को मजबूती देगा 33 प्रतिशत आरक्षण
न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की लोकतांत्रिक यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से यह निर्णय न केवल महिलाओं को सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि उन्हें राष्ट्र की निर्णय प्रक्रिया में समान और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम सिद्ध होगा। यह बात शुक्रवार को ढालपुर के देवसदन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के इस सबसे बड़े और महत्वपूर्ण फैसले की गूंज आज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। वैश्विक स्तर पर इसकी व्यापक चर्चा हो रही है। आने वाले समय में लोकतंत्र के भीतर महिलाओं की भूमिका को और अधिक सार्थक, प्रभावशाली और मजबूत बनाने में आधारस्तंभ का कार्य करेगा। नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि लोकसभा और विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण उनके बुनियादी अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करेगा। साथ ही देश के सर्वांगीण विकास की गति को भी एक नई और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया है। कहा कि भाजपा महिलाओं को संगठन और सरकार में अधिक से अधिक पदों पर जिम्मेदारी देकर उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद से लेकर केंद्रीय कैबिनेट तक में मातृशक्ति की सशक्त और अग्रणी उपस्थिति के रूप में देखा जा सकता है। कार्यक्रम के बाद भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने देवसदन से ढालपुर चौक तक रैली निकाल कर पीएम मोदी का आभार जताया और उनके समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक सुरेंद्र शौरी, पार्टी महासचिव पायल वैद्य, वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर, दानवेंद्र सिंह, जिला सह प्रभारी प्रियंता शर्मा, भाजपा नेत्री धनेश्वरी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed