फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ABVP raised slogans against the government

Kullu News: एबीवीपी ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 09 Sep 2024 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
ABVP raised slogans against the government
मांगों को पूरा करने के लिए शुरू की 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने छात्र और समाज हित के मुद्दों पर मोर्चा खोला। मांगों को लेकर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल भी शुरू की। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से वार्षिक परीक्षा परिणाम में हर बार देरी की जा रही है, इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।

फीस तो पूरी वसूल की जाती है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर विद्यार्थियों को कुछ नहीं मिल रहा। छात्र उद्घोष संयोजक ऋतिक ने कहा कि विद्यार्थी परिषद मुख्य छह मांगों पर सांकेतिक भूख हड़ताल कर रही है। इसमें छात्र संघ चुनाव बहाल करने, विश्वविद्यालयों में परीक्षा परिणाम की गड़बड़ियों को दुरुस्त तथा 45 दिनों के भीतर परिणाम घोषित करने, प्रदेश के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने, शिक्षक एवं गैर शिक्षकों की नियमित भर्ती, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की जमीन को वापस और सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने की मांगें शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed