फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A permanent place will be found soon, now apples will not be sold in tents

Kullu News: जल्द मिलेगा स्थायी ठिकाना, अब टेंट में नहीं बिकेगा सेब

Fri, 25 Apr 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 25 Apr 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
A permanent place will be found soon, now apples will not be sold in tents
8.50 करोड़ रुपये से बनकर तैयार हुआ पतलीकूहल सब्जी मंडी का भवन
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से लेस होगा भवन, दो सप्ताह बाद होगा लोकार्पण
संजय ठाकुर
पतलीकूहल (कुल्लू)। आधुनिक सुविधाओं से लेस पतलीकूहल सब्जी मंडी भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब तक टेंटों में अपने उत्पाद बेचने को मजबूर बागवानों और व्यापारियों को स्थायी भवन में बेहतर व्यवस्था मिलेगी। करीब 8.50 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन का लोकार्पण दो सप्ताह बाद किया जाएगा।
पतलीकूहल की यह सब्जी मंडी सरकार के खजाने में सालाना 1.36 करोड़ रुपये का राजस्व जमा करती है। भवन में 40 दुकानें, दो नीलामी मंच, 12 कमरों का रेस्ट हाउस और एक कैंटीन बनाई गई है। रेस्ट हाउस में किसानों और व्यापारियों के ठहरने की व्यवस्था होगी, जबकि कैंटीन जलपान की सुविधा देगी। पतलीकूहल सब्जी मंडी आढ़ती संघ के अध्यक्ष कुंजलाल ठाकुर ने भवन तैयार होने पर बागवानों और आढ़तियों की ओर खुशी जताई है। एपीएमसी की सचिव शगुन सूद ने कहा कि 15 मई तक सब्जी मंडी पतलीकूहल का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मंडी पूरी तरह से संचालन में आ जाएगी।
विज्ञापन

--
पतलीकूहल को मिले दो बड़े प्रोजेक्ट
मेरे कार्यकाल में शुरू हुए मेगा प्रोजेक्ट अब धरातल पर नजर आने लगे हैं।पतलीकूहल को दो बड़े प्रोजेक्ट सब्जी मंडी और बस अड्डा मिले हैं। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से इन प्रोजेक्टों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।- भुवनेश्वर गौड़, विधायक मनाली विधानसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

--
1991 में हुई थी सब्जी मंडी की शुरुआत
इस सब्जी मंडी की शुरुआत साल 1991 में माहिली स्थित बागवान भवन से हुई थी। 1995 में ब्यास नदी में आई बाढ़ के बाद इसे पतलीकूहल शिव मंदिर के पास स्थानांतरित किया गया। वहां जगह की कमी के कारण 2004 में इसे बड़ाग्रां पुल के पास काली बस्ती में शिफ्ट किया, लेकिन जब यह क्षेत्र फोरलेन की जद में आया, तो 2017 में मंडी को जटेहड़ बिहाल में स्थानांतरित करना पड़ा। अब नए भवन के निर्माण के साथ सब्जी मंडी को स्थायी ठिकाना मिला है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed