{"_id":"6893876734258546c60924ea","slug":"a-mountain-fell-on-the-temple-of-education-the-existence-of-the-school-was-wiped-out-by-the-rubble-kullu-news-c-89-1-ssml1012-154048-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शिक्षा के मंदिर पर टूटा पहाड़, मलबे से मिटा स्कूल का वजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शिक्षा के मंदिर पर टूटा पहाड़, मलबे से मिटा स्कूल का वजूद
Wed, 06 Aug 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी से भूस्खलन के कारण प्राइमरी स्कूल बालू का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त
तीन कमरों के भवन में लगे मलबे के ढेर, खेल मैदान में कीचड़ से बना दलदल
गांव के कई और घरों को खतरा, प्रभावित लोगों ने दूसरों गांव में ली शरण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। स्कूल के पीछे से हुए भूस्खलन से प्राइमरी स्कूल बालू का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। तीन कमरों का स्कूल भवन मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है। स्कूल का खेल मैदान कीचड़ से दलदल बन गया है।
स्कूल के आसपास रहने वाले चार परिवारों ने अपने मकानों को खाली कर दिया है। सभी लोग सुरक्षित जगह के लिए शिफ्ट हो गए हैं। मंगलवार के बाद बुधवार सुबह फिर उसी जगह से भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन में मलबे के साथ भारी-भरकम चट्टानें आने से स्कूल भवन मलबे से भर गया। इसमें स्कूल रिकाॅर्ड के साथ, खिड़की, दरवाजे सहित अंदर रखा फर्नीचर और अन्य सामान दब गया है।
स्थानीय निवासी चमन लाल, हीरा लाल, मोहर सिंह, देवी सिंह और झगड़ सिंह ने कहा कि पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा और बढ़ गया है। स्कूल भवन तहस-नहस हो गया है। मंगलवार को हुए भूस्खलन से स्कूल के दो कमरे और एक रसोई घर को क्षति पहुंची थी। बुधवार सुबह और भी मलबा आने से स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गया। देवी सिंह, हीरा लाल, झगड़ सिंह और मोहर सिंह के घरों को खतरा पैदा हो गया है। इन्होंने घर खाली कर दूसरे गांव में शरण ली है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की गुहार लगाई है। उधर, 12 अगस्त से स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में अभिभावक अपने नौनिहालों की पढ़ाई को लेकर परेशान हैं। अभिभावकों ने सरकार से स्कूल भवन के जल्द निर्माण की मांग की है। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि राजस्व विभाग व शिक्षा विभाग से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
-- -- -- --