{"_id":"6a415b368e4e6671b80dd047","slug":"a-massive-surge-of-faith-at-goddess-hidimbas-temple-kullu-news-c-89-1-ssml1014-180108-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: माता हिडिंबा के मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: माता हिडिंबा के मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
मनाली। विश्व प्रसिद्ध हिडिंबा देवी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा एवं देवी पंचायतन महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद रविवार को आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला। महायज्ञ स्थल पर विराजमान देवी-देवताओं के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आए पर्यटकों ने भी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। सोमवार को देवी-देवता अपने-अपने देवालयों के लिए रवाना हो जाएंगे।
महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भी हिडिंबा मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। देव वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि, वैदिक मंत्रोच्चारण और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने महायज्ञ स्थल पर विराजमान देवी-देवताओं के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।
आयोजन के समापन पर देव भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति और स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थाओं को संभाला। महायज्ञ के दौरान स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं के रथ और देवरथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। माता हिडिंबा के कारदार रघुवीर नेगी कहा कि श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा और महायज्ञ का उद्देश्य समाज में धर्म, विश्व शांति और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है। संवाद