फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   टनल इलेवन को रौंद कर यंगस्टार ने जीती ट्रॉफी

टनल इलेवन को रौंद कर यंगस्टार ने जीती ट्रॉफी

Sun, 22 Sep 2013 05:38 AM IST
Kullu
Kullu Updated Sun, 22 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
केलांग। जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में यंगस्टार एकादश की टीम ने रोहतांग टनल इलेवन की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। यंगस्टार के हरफनमौला खिलाड़ी संजय को आल राउंड प्रदर्शन पर मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। यंगस्टार के ही जंबाल को उम्दा प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया है। फाइनल मैच में टॉस जीतकर यंगस्टार एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित बीस ओवरों में छह विकेट पर 99 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम के जंबाल ने धुआंधार पारी खेलते हुए 5 चौकों की मदद से 35 रन ठोंके। जवाब में खेलने उतरी रोहतांग टनल इलेवन की टीम 93 के स्कोर पर ही ढेर हो गई। टनल इलेवन के रिंकू ने 4 चौकों की मदद से 25 रन बनाए। लाहौल स्पीति क्रिकेट संघ (सुरेंद्र ठाकुर गुट) की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में घाटी के करीब तीस क्लबों की टीमों ने शिरकत की। इस दौरान उदयपुर और सिस्सू में मैच खेले गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सिस्सू में खेला गया। इसमें एसडीएम केलांग प्रशांत सरकेक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर की टीमों ने शिरकत की। घाटी में क्रिकेट खिलाड़ियों को तराशने के लिए इस तरह का आयोजन हर साल किया जाता है। एसडीएम प्रशांत सरकेक ने विजेता और उपविजेता टीमों के साथ ही टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर टीएसी मेंबर नवांग बौद्ध, अमर सिंह ठाकुर, खंगसर पंचायत प्रधान सुंदरलाल, पंचायत प्रधान सिस्सू धर्मपाल, जिप सदस्य प्रेमचंद कटोच समेट संघ के किशन राणा, पूरण सिंह, अरुण और सुरेश समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed