{"_id":"30096","slug":"Kullu-30096-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो धड़ों में बंटे भुंतर के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो धड़ों में बंटे भुंतर के व्यापारी
Kullu
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के प्रवेशद्वार भुंतर के व्यापारी दो गुटों में बंट गए हैं। व्यापार मंडल में नई कार्यकारिणी बनते ही बखेड़ा खड़ा हो गया है। नई और पुरानी कार्यकारिणी के बीच ठीकठाक तनातनी चल रही है। पुरानी कार्यकारिणी का कहना है कि नई कार्यकारिणी को व्यापार मंडल की मान्यता नहीं है। वहीं नई कार्यकारिणी से जुडे़ पदाधिकारियों ने दो टूक कहा है कि पुरानी कार्यकारिणी से उन्हें मान्यता लेने की जरूरत ही नहीं है।
दो रोज पहले भुंतर के दुकानदारों ने एकत्रित होकर नई कार्यकारिणी की घोषणा की थी। मीडिया को भी बाकायदा इसकी सूची जारी की गई। लेकिन, पुरानी कार्यकारिणी से जुडे़ उपप्रधान दीवान चंद और ताराघई ने कहा कि व्यापार मंडल को विश्वास में लिए बगैर नई कार्यकारिणी बनाई गई है। व्यापार मंडल को इसकी सूचना तक नहीं दी गई। उधर वीरवार को जारी बयान में नए व्यापार मंडल के महासचिव नंद किशोर शर्मा ने कहा कि नए व्यापार मंडल को मिल रहे अपार समर्थन से पुरानी कार्यकारिणी के सदस्य बौखलाहट में हैं।
उन्होंने कहा कि जो पूर्व कार्यकारिणी ने उन पर आरोप लगाए हैं, वह निराधार हैं। हमें इन लोगों से मान्यता लेने की आवश्यकता नहीं। उन्होंने कहा कि नए व्यापार मंडल में हर वर्ग के व्यापारियों को उचित प्रतिनिधित्व दिया है। कपड़ा, स्वर्णकार, दवाई विक्रेता और होटल संघ के व्यापारी इसमें सदस्य हैं। भुंतर के व्यापारियों के समर्थन से ही नई कार्यकारिणी का गठन किया है।