फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   95 students participated in the painting and essay competitions in Naggar.

Kullu News: नग्गर में चित्रकला, निबंध स्पर्धा में 95 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Tue, 06 Oct 2026 03:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
95 students participated in the painting and essay competitions in Naggar.
निकोलस रोरिक की 152वीं जयंती पर इंडो-रूसी सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में महान चित्रकार निकोलस रोरिक की 152वीं जयंती के उपलक्ष्य में इंडो-रूसी सांस्कृतिक कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुए। कार्यक्रम की शुरुआत आईसीसीआर मॉस्को से आए सांस्कृतिक दल की ओर से रूसी विद्यार्थियों ने की। इसके बाद थिएटर मंच पर चित्रकला और हेलेना रोरिक अकादमी में निबंध प्रतियोगिता करवाई गई।


चित्रकला प्रतियोगिता का विषय द रोरिक एस्टेट आश्रम ऑफ कल्चर इन हिमालय रहा। इसमें कुल्लू जिले के नौ स्कूलों, हेलेना रोरिक अकादमी के विद्यार्थियों सहित करीब 95 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल कटराईं, कॉन्वेंट स्कूल कुल्लू, डीपीएस मनाली, ग्रूम्स पब्लिक स्कूल नग्गर, एलएमएस कुल्लू और कलैहली, जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गर और हेलेना रोरिक अकादमी के विद्यार्थी शामिल हुए। भारतीय क्यूरेटर सुरेश कुमार नड्डा, रूसी क्यूरेटर लारिसा सुरगिना, सहायक क्यूरेटर दिमित्री सुरगिन, रूसी चित्रकार एलीना याकोवलेवा सहित स्थानीय चित्रकार और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। नौ अक्तूबर को चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का 23 अक्तूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed