फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पांच फुट बर्फ के बीच माईनस डिग्री पुजारी ने लगाई डुबकी

पांच फुट बर्फ के बीच माईनस डिग्री पुजारी ने लगाई डुबकी

Tue, 12 Feb 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
पांच फुट बर्फ के बीच माईनस डिग्री पुजारी ने लगाई डुबकी
माइनस डिग्री तापमान में पुजारी ने लगाई झील में डुबकी
विज्ञापन

देवता चोतरू नाग के पुजारी ने सरयोलसर झील में निभाई परंपरा
रोशन ठाकुर
कुल्लू। पांच फुट बर्फ से लकदक सरयोलसर झील में देवता के पुजारी ने माइनस डिग्री तापमान में डुबकी लगाई है। समुद्रतल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर विराजमान माता बूढ़ी नागिन की वास स्थली सरयोलसर इन दिनों बर्फबारी से लकदक है। कड़ाके की ठंड से जहां झील का पानी लगभग एक फीट तक जम गया है। वहीं झील के ऊपर पांच फुट बर्फ की मोटी परत जमी है। जाड़े के मौसम में जहां घर से बाहर निकला मुश्किल हो जाता है। वहीं देवता चोतरू नाग के नवनियुक्त पुजारी संतोष कुमार ने देवता के आदेशों का निवर्हन करते हुए झील के ठंडे पानी में स्नान किया। उनके साथ गए महेंद्र कुमार, विनोद कुमार, बिहारी लाल, हीरा लाल, रमेश कुमार, देवता के गूर सुर्जन सिंह ने कहा कि उन्होंने बर्फ के बीच सरयोलयर पहुंचने में पांच घंटे का समय लगा और उन्हें शोधा गांव स्थित देवता चोतरू नाग के देवालय से 11 किलोमीटर का लंबा सफर पैदल तय करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि देवता का फागली उत्सव 14 फरवरी से शुरू हो रहा है, ऐसे में देवता ने संतोष कुमार को नया पुजारी नियुक्त किया है। देवता के आदेश पर उन्होंने 11 फरवरी को सरयोलसर झील में शाही स्नान किया है। महेंद्र कुमार, विनोद कुमार और बिहारी लाल ने कहा कि झील बर्फ से पूरी तरह से दब गई है। पुजारी को स्नान करवाने के लिए उन्हें पहले झील के बीचोंबीच से बर्फ हटानी पड़ी और इसके बाद झील के ऊपर जमे पानी की परत को तोड़ना पड़ा। देवता के गूर सुर्जन सिंह ने कहा 14 फरवरी से होने वाली फागली का नेतृत्व देवता के नवनियुक्त पुजारी करेंगे। उल्लेखनीय है कि जाड़े के मौसम में सरयोलसर में भारी बर्फबारी पड़ने से माता बूढ़ी नागिन के कपाट को पांच माह तक के लिए बंद कर दिया जाता है और सर्दी के दिनों यहां पहुंचना किसी खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed