फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सफाई कर्मचारियों को मिले सुविधाएं : सदानंद

सफाई कर्मचारियों को मिले सुविधाएं : सदानंद

Mon, 13 Aug 2018 07:07 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों को मिले सुविधाएं : सदानंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज की अध्यक्षता में सोमवार को बचत भवन कुल्लू में जिला में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं को लेकर एक समीक्षा बैठक हुई। स्वामी सदानंद महाराज ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर मिलना चाहिए, ताकि इस वर्ग के लोगों का सामाजिक व आर्थिक उत्थान हो सके।

जिला प्रशासन को नगर परिषद और नगर पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम दिहाड़ी सुनिश्चित करने तथा कर्मचारियों के लिए शीघ्र ही सामुदायिक भवन का निर्माण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक सफाई कर्मचारी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए साल में तीन बार मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित करने को कहा। एडीएम अक्षय सूद ने स्वामी सदानंद महाराज का स्वागत किया। कहा कि सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाए जाएंगे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी समीर और अन्य सरकारी व गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed