{"_id":"5a099ef34f1c1ba7678bb243","slug":"91510579955-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिकर्ण में पकड़ी दो किलो 70 ग्राम चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिकर्ण में पकड़ी दो किलो 70 ग्राम चरस
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में भांग की खेती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। कुल्लू पुलिस ने चरस तस्करी करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। मणिकर्ण चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह नाके में एक नेपाली युवक को दो किलो 70 ग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने चरस तस्करी में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मणिकर्ण पुलिस ने मणिकर्ण के कलु पुल के पास नाका लगा रखा था। तभी भुंतर से मणिकर्ण की तरफ आ रही एक कार को पुलिस ने शक के आधार पर रोका को चालक पुलिस को देखकर कर हड़बड़ा गया। पुलिस ने भी कार चालक की हरकत को भांपते हुए गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से बरामद एक बैग से 2.070 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने नेपाल निवासी 31 वर्षीय ज्ञान प्रसाद को गिरफ्तार कर कार को भी कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच कर रहे मणिकर्ण पुलिस चौकी प्रभारी नंद लाल ठाकुर ने कहा कि पुलिस आरोपी तस्कर के पूछताछ कर रहने में जुट गई है। उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को कुल्लू की अदालत में पेश किया जाएगा। नेपाली ने किन-किन लोगों से बात की है, ऐसे में पुलिस उसके फोन की डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चरस तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।
कुल्लू जिला में अक्तूबर 2017 में पुलिस ने 14 केसों में 20.293 किलो ग्राम चरस बरामद की है। इसमें पुलिस ने 16 तस्करों को धर दबोचा है। जबकि 2017 में अभी तक पुलिस ने 112 एनडीपीएस के मामलों में 89.854 किलोग्राम चरस और 146 लोगों को गिरफ्तार किया है।