{"_id":"66644e6cf1d8ed45330e53d4","slug":"8890-opium-plants-destroyed-kullu-news-c-89-1-ssml1012-124336-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सेब के बगीचों में मिली अफीम की अवैध फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सेब के बगीचों में मिली अफीम की अवैध फसल
विज्ञापन
कुल्लू और भुंतर पुलिस ने की कार्रवाई, 8890 पौधे किए नष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चुनाव खत्म होने के बाद पुलिस ने फिर से नशे की खेती पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कुल्लू और भुंतर पुलिस थाना की टीमों ने चार जगहों पर दबिश देते हुए नशे की खेती को नष्ट किया है।
इसमें चार लोगों केे खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। थाना भुंतर की टीम ने गश्त के दौरान लाशणी गांव से ऊपर बिरनी घराट के पास प्लम, सेब और नाशपाती के पौधों के बीच अफीम की खेती पाई। 10 बिस्वा जमीन में करीब 6,000 अफीम के पौधे पाए गए।
थाना कुल्लू की टीम ने गश्त के दौरान समाणा के बगीचा में अफीम के 1,000 पौधों की खेती पाई। इसके अलावा कुल्लू थाना के तहत ही निचली सेरी में एक बगीचा में अफीम के 800 छोटे और बड़े पौधे तथा निचली सेरी गांव समाणा में ही तीन बिस्वा जमीन पर अफीम के 1090 पौधे बरामद किए।
विज्ञापन
पुलिस ने नशे की अवैध खेती को लेकर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि नशे की खेती किसने की थी, इसका जमीन की निशानदेही कर पता लगाया जाएगा। कहा कि नशे की खेती को बढ़ावा देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस चारों मामलों की जांच कर रही है। संवाद