फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सैंज में पहाड़ी दरकने से दो दुकानें और एक मकान क्षतिग्रस्त

सैंज में पहाड़ी दरकने से दो दुकानें और एक मकान क्षतिग्रस्त

Tue, 12 Feb 2019 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
सैंज में पहाड़ी दरकने से दो दुकानें और एक मकान क्षतिग्रस्त
सैंज में पहाड़ी दरकने से दो
विज्ञापन

दुकानें, एक मकान क्षतिग्रस्त
मंगलवार तड़के करीब चार बजे हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं
दुकानों और मकान को लाखों का नुकसान, खतरा बरकरार
पहाड़ी से गिरे भारी भरकम मलबे से बाजार में दिनभर बंद रही आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/सैंज। जिला कुल्लू के बंजार विधान सभा के तहत आने वाली उपतहसील सैंज के मुख्य बाजार की सड़क पहाड़ी दरकने से बंद हो गई है। वहीं, पहाड़ी धंसने से दो दुकानों सहित एक रिहायशी मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। यह सड़क सैंज-औट को जोड़ती है। मंगलवार तड़के करीब चार बजे हुए भूस्खलन होने से दिनभर सैंज बाजार की आवाजाही बंद रही। हादसे में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।

क्षतिग्रस्त दुकानों में भारती ड्राई क्लीन के अलावा एक दर्जी की दुकान और एक मकान के अंदर मलबा घुस गया है। इसके अलावा साथ लगती कुछ अन्य दुकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी से भारी भरकम मलबा गिरने से सड़क दिनभर बंद रही। इस कारण गाड़ियों की आवाजाही बंद रही। राहगीरों को भी रास्ता पार करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राजस्व विभाग की ओर से मौके पर आए कानूनगो ज्ञान चंद और पटवारी कंचन सिंह ने बताया कि पहाड़ी दरकने से सैंज निवासी परस राम की दो दुकानों और एक रिहायशी मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इससे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह घाटी की मुख्य सड़क होने की बजह से रैला, न्यूली, शांघड़, देहुरी, धाऊगी और फागला आदि रूटों पर चलने वाली बसों को सैंज से वापस बाईपास होकर भेजा गया। उधर, इस सड़क के बंद होने से स्कूली बच्चों को भी आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा । मंगलवार सुबह करीब दस बजे लोक निर्माण विभाग ने भी मलबा हटाने के लिए अपनी मशीनों को मौके पर लगा दिया है। हादसे के बाद से अब सैंज बाजार को भी खतरा बना हुआ है। व्यापार मंडल सैंज के अध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव हरिराम चौधरी, सलाहकार गोविंद ठाकुर और पूर्व बीडीसी सदस्य झाबे राम ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएं, ताकि सैंज बाजार के साथ वाहनों और राहगीरों को कोई खतरा न हो। नायब तहसीलदार सैंज कर्म सिंह ने कहा कि पहाड़ी दरकने से दो दुकानों और एक मकान को करीब तीन लाख के नुकसान आंका गया है। लोनिवि को सड़क को बहाल करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed