फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शाक्टी पोलिंग बूथ में सोलर पैनल से होगा मतदान

शाक्टी पोलिंग बूथ में सोलर पैनल से होगा मतदान

Tue, 31 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
शाक्टी पोलिंग बूथ में सोलर पैनल से होगा मतदान
शाक्टी पोलिंग बूथ में सोलर पैनल से होगा मतदान
विज्ञापन

बिजली न होने से चुनाव आयोग ने दिए दो सोलर पैनल
18 किमी पैदल चल मतदान केंद्र में पहुंचेगी पोलिंग पार्टी
रोशन ठाकुर
कुल्लू। जिला कल्लू के अति दुर्गम गाड़ापारली पंचायत के शाक्टी, मरौड़ तथा शुगाड़ गांव के लोग सोलर पैनल से मतदान करेंगे। बिजली के अभाव से यहां चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथ शाक्टी के लि दो सोलर पैनल प्रदान किए हैं। पोलिंग स्टेशन शाक्टी जिला कुल्लू का सबसे दूरस्थ मतदान केंद्र है। यहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को खूब पसीना बहाना होगा और उन्हें निहारनी से 18 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई तय कर पहुंचना होगा। प्राईमरी स्कूल शाक्टी में बनाए गए पोलिंग बूथ में शाक्टी, मरौड़ तथा शुगाड़ के ग्रामीण अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। मीलों पैदल रास्ते को देखते हुए यहां के लिए सात नवंबर की सुबह को ही पोलिंग पार्टी रवाना कर दी जाएगी। आजादी के 70 साल बाद भी जिला कुल्लू के ये तीनों दुर्गम गांव आज तक बिजली सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसे में यहां वीवीपेट युक्त ईवीएम को सोलर पैनल से चलाया जाएगा। जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि जिला के इस अति दुर्गम क्षेत्र में विस चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। वीवीपैट युक्त ईवीएम को चलाने के लिए दो सोलर पैनल भेज दिए हैं।


84 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग
नौ नवंबर को जिला कुल्लू के अति दुर्गम पोलिंग बूथ में गाड़ापारली पंचायत के शाक्टी पोलिंग बूथ में शाक्टी, मरौड और शुगाड़ के 84 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। पहले यहां 68 वोटर थे लेकिन अब नई और फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने से यहां 16 नए युवा वोटर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed