{"_id":"6651e989cef1dd01050fa4a7","slug":"70-meritorious-people-of-lahaul-were-rewarded-kullu-news-c-89-1-ssml1012-123439-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल के 70 मेधावियों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल के 70 मेधावियों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन
एनजीएस विद्या मंदिर की ओर शनिवार को लाहौल के ठोलंग में दसवीं और बाहरवीं कक्षा के मेधावी विद्यार
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के ठोलंग में शनिवार को घाटी के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी मुख्यातिथि मौजूद रहे।
एनजीएस विद्या मंदिर शिमला की ओर से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए यूपीएससी परीक्षाओं की कैसे तैयारियां करनी है, के बारे में बारीकी से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर मार्च 2024 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा की दसवीं और 12वीं कक्षा में टापर रहे लाहौल घाटी के 70 बच्चों को सम्मानित किया।
एसपी ने मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र, ट्राॅफी और मेडल प्रदान किए। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के पूर्व उपनिदेशक लाहौल प्रेमनाथ परशीरा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान संस्था के मैनेजर संजीत श्रीवास्तव और ओम प्रकाश ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में डीएसपी राज कुमार भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। संवाद