फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   टैक्सी चालकों पर कार्रवाई से भड़के ऑपरेटर, नारेबाजी

टैक्सी चालकों पर कार्रवाई से भड़के ऑपरेटर, नारेबाजी

Wed, 30 May 2018 10:11 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
टैक्सी चालकों पर कार्रवाई से भड़के ऑपरेटर, नारेबाजी
मनाली-रोहतांग मार्ग में रात्रि के दौरान पेश आ रही अनियमितताओं का जायजा लेती एसपी शालिनी अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। 13050 फीट ऊंचाई पर स्थित विश्वविख्यात रोहतांग दर्रा में बर्फ के दीदार के लिए कई तरह के फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं। परमिट में छेड़छाड़ कर टैक्सी समेत अन्य वाहन गुलाबा बैरियर से रोहतांग दर्रा तक पहुंच रहे हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मंगलवार रात्रि को मनाली से लेकर गुलाबा तक जायजा लिया। इस दौरान कई तरह की अवहेलनाएं पाई पाईं। एसपी के निरीक्षण पर होने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। टैक्सी ऑपरेटरों ने एसपी की सख्ती पर नारेबाजी कर हंगामा खड़ा कर दिया। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया।
मंगलवार रात्रि को मनाली के कोठी में औचक नाका लगाया गया। इसमें वाहनों के दस्तावेज चेक किए गए। रात करीब एक बजे से एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने अनियमितताओं को लेकर मोर्चा संभाला। कोठी में लगाए गए नाके के दौरान वाहनों के दस्तावेज बारीकी से चेक किए गए। एसपी ने खुद परमिट जांचे तो पाया कि कई परमिट में छेड़छाड़ की गई है। परमिट डीजल वाहन के लिए लिया गया है, जबकि मौके पर पेट्रोल वाहन मौजूद था। इसी तरह पुराने परमिट पर छेड़छाड़ तिथि वर्तमान की कर दी गई है। वाहन नंबर में एक अंक का अंतर पाया गया। फोटोशॉप के जरिये या अन्य तरीकों से छेड़छाड़ कर वाहन चालक रोहतांग पहुंचने की फिराक में थे। इस तरह के करीब 15 मामले सामने आए हैं, जिनकी आरसी जब्त कर ली गई है। इन वाहनों को जब्त किया जाएगा। इसी के साथ परमिट में छेड़छाड़ को लेकर एफआरआई दर्ज करवाने को लेकर भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। लीगल ब्रांच से इस संबंध में चर्चा की जाएगी। लाहौल घाटी के परमिट पर रोहतांग घूमकर वापस आने वालों पर भी एसपी ने शिकंजा कसा। करीब पचास से अधिक ऐसे वाहन पकड़े गए, जो लाहौल घाटी का परमिट लेकर एक ही दिन में वापस लौट रहे थे। इन्हें पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना किया गया। एसपी के निरीक्षण में सामने आया कि एक सूट बूट दुकान के माध्यम से फर्जी परमिट पर्यटकों को दिया गया था। इस पर अब दुकान का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ अवहेलनाएं पाई गई हैं। इन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोठी में लगेगा बैरियर
रोहतांग में बर्फ के दीदार के लिए हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब दस्तावेज को रोजाना बारीकी से चेक किया जाएगा। इसके लिए कोठी में भी बैरियर लगाया जाएगा। रात को ही गुलाबा की तरफ वाहन चलना शुरू हो जाते हैं, जिनके परमिट समेत अन्य दस्तावेज चेक किए जाएंगे। डपुलिस के उच्चाधिकारी करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली से रोहतांग तक पेश आ रही अवहेलनाओं पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस के उच्चाधिकारी अब निरीक्षण करेंगे। रात और दिन को भी पुलिस के अधिकारी निरीक्षण कर शिकंजा कसेंगे। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि प्रशासन के समक्ष भी मामला उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed