फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   देवता काशू नारायण के दरबार में सच व झूठ से उठता है पर्दा

देवता काशू नारायण के दरबार में सच व झूठ से उठता है पर्दा

Sun, 21 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
देवता काशू नारायण के दरबार में सच व झूठ से उठता है पर्दा
देवता कशू नारायण के दरबार में होता है सच और झूठ का फैसला
विज्ञापन

न्याय के लिए देवता कशू नारायण के दरबार में सजती है सभा
दोनों पक्षों के लोग रहते हैं मौजूद, देवता का आदेश होता है सर्वोपरि
संजीव कुमार
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के बनाउगी के कशू नारायण के दरबार में सच और झूठ से पर्दा उठता है। न्याय के लिए देवता के दरबार में सभा सजती है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहते हैं। इस दौरान देव विधि के माध्यम से सच और झूठ का फैसला किया जाता है। देवता का आदेश दोनों पक्षों के लिए सर्वोपरि होता है।
कुल्लू घाटी समेत प्रदेश के विभिन्न भागों से कोर्ट कचहरी के चक्कर से परेशान लोग देवता कशू नारायण के दरबार पहुंचते हैं और यहां सच और झूठ का पता लगाते हैं। इसके लिए देवता के दरबार में दोनों पक्ष आपसी सहमति से पहुंचते हैं और न्याय की गुहार लगाते हैं। दोनों पक्षों की गुहार को स्वीकार करते हुए देव विधि के माध्यम से दोनों पक्षों के लोगों के समक्ष ही झूठ और सच का फैसला होता है। जिसे टाला भी नहीं जाता है। देव नीति में बंधे हुए लोग इस फैसले को सर्वोपरि मानते हुए स्वीकार करते हैं और धरातल स्तर पर लागू भी करते हैं। हर माह देवता के दरबार में ऐसे चार से पांच केस पहुंचते हैं। जिनका निपटारा देव परंपराओं के अनुसार होता है। देवता के कारदार मोहन लाल ठाकुर का कहना है कि कुल्लू जिला, हिमाचल और दूसरे राज्यों से देवता कशू नारायण के दरबार में लोग अपने मामलों को लेकर पहुंचते हैं। जिनका समाधान देव परंपरा के अनुसार किया जाता है। देव नीति के अनुसार दोनों पक्षों को दरबार में बैठाया जाता है और उनके सच झूठ का फैसला दिया जाता है। पुजारी मनीष शर्मा ने कहा कि देवता के दरबार में कई तरफ के फैसले दिए जाते हैं। जिन्हें सब स्वीकारते हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
सोने का बना है देवरथ
देवता कशू नारायण का देवरथ सोने से जड़ा हुआ है। हर वर्ष देवता दशहरा उत्सव में शिरकत करते हैं। यहां दर्शनों के लिए उनके अस्थायी शिविर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed