{"_id":"69555da83c332b91a80724b1","slug":"50-km-race-to-get-an-x-ray-done-kullu-news-c-89-1-ssml1012-165479-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एक्सरे करवाने के लिए लग रही 50 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एक्सरे करवाने के लिए लग रही 50 किमी की दौड़
Wed, 31 Dec 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
जरी अस्पताल में रेडियोग्राफर न होने से 15 पंचायतों के लोगों की बढ़ी परेशानी
लोगों को कुल्लू आकर निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर करवाने पड़ रहे एक्सरे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी के लोगों को क्षेत्र के सबसे बड़े स्वास्थ्य केंद्र जरी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है। लोगों को एक्सरे की सुविधा से भी महरूम होना पड़ रहा है।
ऐसी स्थिति में घाटी की 15 से अधिक पंचायतों के मरीजों को जिला अस्पताल कुल्लू का रुख करना पड़ रहा है। जरी अस्पताल में एक्सरे निकालने वाले रेडियोग्राफर नहीं होने से लोगों में सरकार के प्रति रोष है।
घाटी के दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को एक्सरे के लिए 50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा या वे निजी अस्पतालों का रुख करने को मजबूर हैं। यहां उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। जरी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराने से स्थानीय महिलाओं में रोष है। इसके लिए घाटी के 12 से अधिक महिला मंडल बीते दिन जिला मुख्यालय भी पहुंचे थे। सरकार, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से रेडियोग्राफर की तैनाती करने की मांग की है। महिला मंडल जरी की प्रधान ऊमावती के अलावा कौशल्य देवी, इंदु देवी, बुद्धि देवी, सुलक्षणा ठाकुर और रजनी शर्मा ने कहा कि जरी के लोगों को अगर एक्सरे के कुल्लू आना पड़ता है। बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते ग्रामीणों को 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक से भी मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। कुल्लू विस से भाजपा प्रत्याशी रहे नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि पूरी पार्वती घाटी के लोग अपने इलाज के लिए जरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आते हैं लेकिन यहां न तो डाॅक्टर है और न ही रेडियोग्राफर। एक्सरे मशीन भी धूल फांक रही है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डाॅ. रंजीत ठाकुर ने कहा कि पद भरने के लिए सरकार से पत्राचार किया है।
विज्ञापन
--