फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   फूलों के कारोबार से आर्थिकी मजबूत कर रहे किसान

फूलों के कारोबार से आर्थिकी मजबूत कर रहे किसान

Sat, 02 Dec 2017 05:54 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
फूलों के कारोबार से आर्थिकी मजबूत कर रहे किसान
फूलों के कारोबार ने किसानों
विज्ञापन

के जीवन में बिखेरी खुशबू
सजावटी फूलों का उत्पादन कर मुनाफा कमा रहे किसान
गुलदाउदी का सीजन शुरू, शादी सीजन में बढ़ी मांग
अमी चंद भंडारी
खराहल (कुल्लू)। प्राकृतिक सौंदर्य से लबालब कुल्लू घाटी में सजावटी फूलों का उत्पादन भी बड़े पैमाने पर किसान करने लगे हैं। विदेशी फूलों की विभिन्न किस्मों को उगा कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। जिला के सेउबाग, शमशी, हाथीथान, प्रेमगढ और जरड़ आदि इलाकों में किसान इसकी खेती कर रहे हैं। इन दिनों गुलदाउदी फूलों का सीजन आरंभ हो गया है। बताया जा रहा है कि आजकल शादी के सीजन में फूलों की मांग काफी बढ़ गई।
बागवानी के क्षेत्र में जहां कुल्लू के सेब उत्पादकों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं, अब फूलों की विभिन्न किस्मों को पैदा कर किसान बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं। जिला में कई दर्जनों पॉलीहाउस के माध्यम से उम्दा दर्जा के फूलों का उत्पादन हो रहा है। एक सर्वे के अनुसार पूरे देश में फूलों की मांग के हिसाब से आपूर्ति महज 60 फीसदी ही हो पा रही है। इस हिसाब से देखा जाए तो निर्यात के कारोबार में इसका अच्छा भविष्य हैं। जिला कुल्लू के वामतट गांव सेउबाग में कई पॉलीहाउस और खेतों में फूलों की खुशबू से महक रहा है। यहां पर 60 बीघा से भी ज्यादा भूमि पर फूलों का कारोबार हो रहा है। ट्वीन मल्टी फलोरा कंपनी का कारोबार सबसे ज्यादा है। कई किसान भी फूलों को उगा रहे हैं। घाटी के किसान सोभा राम, ओम प्रकाश, जीत राम, सलील उपाध्याय, बलवीर और दौलत आदि का कहना है कि कारनेशन फूलों में सबसे ज्यादा कमाई की जा सकती है। इसके फूल दो साल तक खेतों से मिलते हैं।
विज्ञापन

इधर, बागवानी अनुसंधान केंद्र के सह निदेशक डॉ. डीआर खजूरिया कहना है कि कुल्लू की आबोहवा फूलो की खेती के लिए उपयुक्त हैैं। डॉ. वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय बजौरा किसान को समय-समय पर फूलों की खेती को लेकर प्रोत्साहित करता रहता है। किसान एक हेक्टेयर में गेंदे के फूल लगा कर साल में एक से दो लाख रुपये तक कमा सकता है। गुलदाउदी की फसल से एक हेक्टेयर से पांच से छह लाख रुपये कमाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्सिडी के साथ ट्रेनिंग भी
बागवानी विभाग के कार्यवाहक उपनिदेशक उत्तम पराशर के अनुसार फलों की खेती के लिए किसान को पॉलीहाउस पर सरकार की ओर से 85 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा विभाग की ओर से समय-समय पर प्रशिक्षण दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed