फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   36 people donated blood in Bhuntar

Kullu News: भुंतर में 36 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Sun, 27 Nov 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
36 people donated blood in Bhuntar
कुल्लू में भुंतर स्थित गुरूद्वारा में अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए? - फोटो : Kullu
कुल्लू। अमर उजाला फाउंडेशन और कार सेवादल कुल्लू ने संयुक्त रूप से भुंतर के गुरुद्वारा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 36 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान के लिए युवा से लेकर महिलाएं भी आगे आईं।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ब्लड बैंक की टीम और कार सेवा दल ने विशेष योगदान दिया। इसमें लैब टेक्निशियन वीर सिंह और तारा चंद, लैब अस्सिटेंट रंजीत, एएमओ डॉ. विशाल, स्टाफ नर्स रजनी और संगीता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा में गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान करने वालों को स्वास्थ्य विभाग और कार सेवा दल की ओर से प्रमाण पत्र भी दिए गए। कार सेवा दल संस्था कुल्लू के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। संस्था शिविरों से प्रयास करती है कि जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था का यह प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा। इस दौरान कार सेवादल के सदस्य दुनी चंद, नरेंद्र शर्मा, बबीता ठाकुर, भीम सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
मानव सेवा है रक्तदान : खान
5वीं बार रक्तदान करने वाले दानिश्वर खान ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा है। हम सभी को रक्तदान करना चाहिए। इससे समाज का भला होता है। रक्तदान के माध्यम से हम दूसरों को नया जीवन दे सकते हैं। हम किसी के काम आ सकते हैं।
अफवाहों पर न दें ध्यान : विजेंद्र
20वीं बार रक्तदान करने वाले विजेंद्र सिंह डढवाल ने कहा कि रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसके साथ ही यह समाजसेवा भी है। कुछ लोग रक्तदान को लेकर अफवाहें फैलाते हैं। इन पर ध्यान न देकर रक्तदान के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।
रक्दान से मिलती है खुशी : कमल
15वीं बार रक्तदान करने वाले राजस्थान के कमल कुमार विश्नोई ने कहा कि रक्तदान करके अंदरूनी खुशी मिलती है। इससे बढ़कर कुछ नहीं है। रक्तदान न केवल हम दूसरों की जान बचा सकते हैैं। बल्कि स्वयं को भी बीमारियों का खतरा कम होता है।
रक्तदान कर मनाया जन्मदिन : जसदीप
भुंतर की जसदीप कौर ने कहा कि उन्होंने अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर इसे खास बनाया है। महिलाओं को भी रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान महादान है इसलिए इसके महत्व को समझें।
रक्तदान पुण्य का काम : बादल
आठवीं बार रक्तदान करने वाले अखाड़ा बाजार के बादल शर्मा ने कहा कि रक्तदान पुण्य का काम है। रक्तदान करके न केवल हम पुण्य कमा सकते हैं। बल्कि किसी को नई जिंदगी भी दे सकते हैं। इसलिए इस महान कार्य के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

सेवा भाव से किया रक्तदान : दीप
पहली बार रक्तदान वाले दीप सिंह ने कहा कि उन्होंने सेवा की भावना से रक्तदान किया। कई लोगों को जरूरत के समय रक्त नहीं मिल पाता। जब हम रक्तदान करेंगे तभी ब्लड बैंक में जमा होने वाला रक्त जरूरतमदों और घायलों को दिया जा सकेगा।

कुल्लू में  भुंतर स्थित गुरूद्वारा में अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए?

कुल्लू में भुंतर स्थित गुरूद्वारा में अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए?- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed