फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   2,85,000 opium plants destroyed in five months

Kullu News: पांच महीनों में अफीम के 2,85,000 पौधे नष्ट

Sun, 11 Jun 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
2,85,000 opium plants destroyed in five months
कुल्लू। नशे के खिलाफ कुल्लू पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने पिछले पांच महीने में अब तक दो लाख 85 हजार अफीम के पौधों को नष्ट किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 27 मामले भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

ये सभी मामले अवैध अफीम खेती के हैं। पुलिस ने अफीम की खेती के लिए हॉट स्पॉट एरिया माने जाने वाले क्षेत्रों पर फोकस किया। इसके तहत पुलिस की ओर से बनाई गई टीमों ने अफीम की खेती वाली जगहों में दबिश दी और अफीम को नष्ट किया। हालांकि पुलिस अफीम बरामद करने के बाद जमीन की निशानदेही भी करवा रही है। निशानदेही के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

अफीम की खेती दुर्गम क्षेत्रों की गई थी, जहां पर पहुंचने के लिए टीमों को मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अपने आसपास अगर इस तरह की अवैध अफीम की खेती नजर आए तो पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वालों का नाम और पहचान गुप्त रखी जाएगी। पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी वर्मा, एसपी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed