फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जिले में हजाराें कामगाराें काे पेंशन

जिले में हजाराें कामगाराें काे पेंशन

Tue, 05 Mar 2019 07:06 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 05 Mar 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
जिले में हजाराें कामगाराें काे पेंशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से आरंभ की गई प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना मंगलवार को कुल्लू जिले में भी लागू हो गई। देवसदन में आयोजित एक समारोह में वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जिला स्तर पर इस योजना का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के कल्याण की दिशा में यह योजना बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी।
कुल्लू जिले में भी हजारों कामगार इस योजना से लाभान्वित होंगे। अभी तक जिला में लगभग 500 कामगारों के कार्ड भी बनाए जा चुके हैं। वन मंत्री ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पात्र कामगारों तक इस योजना का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि 15000 रुपये से कम मासिक आय वाले किसी भी तरह के कामगार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। कामगार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस योजना के लिए 50 प्रतिशत अंशदान केंद्र सरकार देगी, जबकि 50 प्रतिशत कामगार को देना होगा। वन मंत्री ने योजना के कुछ लाभार्थियों को कार्ड भी वितरित किए। इससे पहले जिला श्रम अधिकारी डीआर कायस्था ने वन मंत्री का स्वागत किया तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

   ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी दीपक शर्मा ने भी योजना के संबंध में जानकारी दी। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान वस्त्राल, अहमदाबाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का वेबकास्ट भी दिखाया। गोविंद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कई सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं। उन्होंने जन-धन योजना के माध्यम से गरीबों के लिए बैंकों के दरवाजे खोले। इस योजना के तहत देश भर में करोड़ों नए बैंक खाते खोले गए। अब गरीबों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं की राशि सीधे इन्हीं बैंक खातों में जा रही है। गोविंद सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से 50 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। इस मौके पर एचआरटीसी के निदेशक मंडल के सदस्य अखिलेश कपूर, नगर परिषद कुल्लू के पार्षद तरुण विमल, भाजपा के पदाधिकारी, श्रम विभाग व ईपीएफओ के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed