{"_id":"5c5d88a2bdec2273651495fd","slug":"21549633698-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से 200 रूट प्रभावित, 40 बसें फंसीं, 894 बिजली ट्रांसफार्मर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से 200 रूट प्रभावित, 40 बसें फंसीं, 894 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
विज्ञापन
पेड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में वीरवार रात को बर्फबारी घाटी के लोगों के लिए आफत बनकर बरसी। हालंाकि शुक्रवार को मौसम खुल गया और दिनभर धूप खिली रही। लेकिन बर्फबारी ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। जिले में 200 से अधिक बस रूट प्रभावित हो गए और एचआरटसी की करीब 40 बसें विभिन्न जगहों में फंसी रही।
जिला केे हर कोने में बसों के फंसने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाह्य सराज से लेकर ऊझी घाटी में बिजली के 894 ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। कई जगहों पर बर्फ का भार नहीं सह पाने से पोल के साथ बिजली के तार टूट गए हैं। पार्वती घाटी के साथ बंजार, सैंज, आनी, लगवैली तथा ऊझी घाटी के सैकड़ों गांव अंधेरे में है। जिले में कुल बिजली के 1680 ट्रांसफार्मर में से 50 फीसदी से अधिक जाम हो गए हैं। पहाड़ों से लेकर निचले क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी से जिले में 50 से अधिक पानी की स्कीमें भी ध्वस्त हो गई है। धार्मिक नगरी मणिकर्ण और मनाली के ढुंगरी में पेड़ गिरने से दो घरों का नुकसान हुआ है। इन परिवारों को प्रशासन की तरफ से फौरी राहत दी गई है। मनाली में एक फीट ताजा बर्फबारी होने से कुल्लू-मनाली एनएच-21 को घंटों बाद अस्थायी रूप से बहाल किया गया और सड़क से बर्फ हटाने का कार्य जारी है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि जिला के जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए संबंधित विभागों को दो दिन का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मौसम की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।
इन रूटों पर फंसीं निगम की बसें
कुल्लू। जिला के भल्याणी में एक, मणिकर्ण दो, पतलीकूहल और नग्गर में तीन, ब्यासर में एक, रतोचा में दो, बिजली महादेव में दो, तेलंग में एक, बस्तोरी में एक, फोजल में एक, पाहानाला में एक, कमांद में एक, ग्लवाहधार, पीज, कमांद, खनीपांद, बाराहार, कालंग, रैला, कोटला, पंजाई आदि रूटों पर 40 बसें फंसने की सूचना है।