फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   डोहनी मोड़ से कोकसर पहुंचना मुश्किल

डोहनी मोड़ से कोकसर पहुंचना मुश्किल

Fri, 03 Aug 2018 07:33 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
डोहनी मोड़ से कोकसर पहुंचना मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग दर्रा से जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति होकर सरहद को जाने वाली सड़क गड्ढों में तबदील हो गई है। घाटी की बदहाल सड़कों को लेकर कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा पहले ही मुख्यमंत्री के सामने बीआरओ की पोल खोल चुके हैं। हाल ही में हुई बारिश के बाद डोहनी मोड़ होकर कोकसर पहुंचना मुश्किल हो गया है।

डोहनी मोड़ में दलदल में फंस कर आम लोगों के साथ सैलानियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश होने पर छोटे वाहनों का यहां से गुजरना संभव नहीं है। बीते दिन दलदल में फंस कर करीब एक दर्जन छोटे वाहनों के चैंबर और बंपर फट गए हैं। वाहन चालक राजेश, अमीर, रोहित, टशी व अशोक ने बताया कि डोहनी मोड़ पर दलदल की वजह से मनाली से केलांग का सफर जोखिम भरा हो गया है। अशोक ने बताया कि वह एक साल बाद अपने बच्चों के साथ कुल्लू से लाहौल पैतृक गांव को निकले। लेकिन डोहनी मोड़ में दलदल में फंस कर उनके वाहन का चैंबर फट गया। बीआरओ चाहे तो डोजर से मलबे को हटा सकता है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। टशी ने बताया कि दलदल में फंसने वाले वाहनों को रामभरोसे छोड़ा जाता है। वाहन चालक को किसी तरह की कोई मदद नहीं मिलती। कभी तो दलदल में तीन से चार घंटे तक वाहन फंस रहे हैं। सैलानी रंजीत आहूजा, किरण और विवेक ने बताया कि मनाली से केलांग के बीच डोहनी मोड़ के आसपास का करीब छह किमी का हिस्सा बहुत खराब है। इस छह किमी के फासले को तय करने में तीन घंटे का वक्त लग रहा है। ऐसे हालात में पर्यटक दोबारा घाटी का रुख करने से कतराते हैं। कृषि, आईटी एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि बीआरओ के काम से जनता संतुष्ट नहीं है। कहा कि ग्रांफू-काजा और तांदी-संसारी नाला सड़क को लोनिवि के सुपुर्द करने की सीएम और केंद्र सरकार से अपील की गई है। इधर, बीआरओ के कमांडर कर्नल एसके अवस्थी ने कहा कि बारिश के कारण डोहनी मोड़ में छोटे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। मलबेे को हटाने के लिए वहां पर एक डोजर तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed