{"_id":"5a09bde14f1c1b59678bb6b4","slug":"21510587873-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर रहने वाले गुरिल्लाओं का नाम लिस्ट से काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर रहने वाले गुरिल्लाओं का नाम लिस्ट से काटा
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संघ की बैठक में भाग लेते सदस्य।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। एसएसबी गुरिल्ला प्रशिक्षित स्वयंसेवी संगठन की ढालपुर में आयोजित मासिक बैठक में गुरिल्लाओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन के नियमानुसार बिना बताए लगातार गैरहाजिर रहने वाले गुरिल्लाओं का नाम कोर्ट लिस्ट से हटाया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन की जिलाध्यक्ष मीना कुमारी शर्मा ने की।
इस दौरान संगठन की अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि पहले कुल्लू जिला से 1500 गुरिल्लाओं का नाम कोर्ट लिस्ट था। कोर्ट फीस जमा न करने और अनुपस्थित रहने वाले गुुुुरिल्लाओं पर संगठन ने कार्रवाई की है। जिससे अब कोर्ट केस में गुरिल्लाओं की संख्या मात्र 675 रह गई है। अगर कोई गुरिल्ला कोर्ट केस में अपना दर्ज करवाना चाहते हैं तो निर्धारित फीस भर फाइनल लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
वहीं अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के मुख्य सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि 18 जनवरी 2018 को अंतिम सुनवाई व फैसला होना है। चुनाव के दौरान आए हुए विभिन्न संगठन के मंत्रियों को मांग पत्र सौंपे गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री से जोधपुर में खुले खुफिया ब्यूरो में गुरिल्लाओं की भर्ती को प्राथमिकता दी गई है। 18 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजे आने के बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान संगठन के प्रवक्ता चुन्नी लाल ठाकुर, प्रेम चंद, पद्म सिंह राणा, भवानी प्रकाश, लाल चंद, रमानंद, ध्यान सिंह, दुर्योधन, खेख राम, गुलाब दास, ईश्वर चंद, तारा चंद, गौतम चंद, महेंद्र सिंह, नीमू देवी, भुवनेश्वरी, बबीता कुमारी, विद्या, वंदना, ईशा और बेसरू देवी मौजूद रहे।