{"_id":"5a5c99634f1c1b84268b4881","slug":"201516018019-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल की चपेट में आई कुल्लू घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल की चपेट में आई कुल्लू घाटी
Updated Mon, 15 Jan 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
cold
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। शुष्क ठंड के चलते कुल्लू में लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में वायरल संबंधी मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इन दिनों सामान्य ओपीडी में मरीजों की संख्या दोगुनी पहुंच गई है। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बुखार, खांसी और जुकाम की चपेट में हैं।
सर्दी निरोग सीजन माना जाता है, लेकिन इन दिनों अस्पताल की सामान्य ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पर्ची बनाने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। सामान्य ओपीडी के बाहर भी तीमारदार संग मरीजों की खूब भीड़ लगी रही। जिले से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में वायरल के मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें उपचार के साथ ठंड से बचने की सलाह डॉक्टर दे रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार शुष्क ठंड से बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। उपचार को आई निर्मला, रामदेई, खीमी राम, संगीता, उत्तम चंद, तुलसी राम, देव राज, चमन सिंह, संजय तथा राज किशोर के अनुसार सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जकड़ लिया है। दवाइयां खाने पर भी राहत नहीं मिल रही है। बच्चे भी खांसी और बुखार की जद में आ गए हैं। निर्मला देवी, रामदेई तथा बिमला के अनुसार उनके बच्चों में तेज बुखार देखकर वह उन्हें लेकर अस्पताल आई हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ केएस मल्होत्रा ने कहा कि सूखी ठंड से तापमान में आई गिरावट से यह दिक्कत आती है। वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
वायरल से बचाव
1. सर्दी में शरीर को ज्यादा से ज्यादा गर्म रवाना चाहिए।
2. बच्चों को नंगे पांव और ठंडे पानी से दूर रखें।
3. गर्म चीजों की अधिक सेवन करें।
4. पानी को उबाल कर ही पीएं।