{"_id":"6547d417ee3fbcf2a003e610","slug":"1975-students-took-the-general-knowledge-exam-kullu-news-c-89-1-ssml1015-10417-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 1,975 विद्यार्थियों ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 1,975 विद्यार्थियों ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा
विज्ञापन
कुल्लू के स्कूलों में एबीवीपी की समान्य ज्ञान परीक्षा में भाग लेते छात्र-छात्राएं।-संवाद
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने रविवार को स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा करवाई। कुल्लू में आयोजित परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों में छह शिक्षा खंडों के 47 विद्यालयों के 1,975 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
परीक्षा सुबह 11:00 बजे आरंभ हुई, जबकि विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों में सुबह 09:30 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा में जिलेभर के विद्यार्थियों ने उपस्थित रहकर अपनी शैक्षणिक योग्यता दिखाने का प्रयास किया है।
परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे। ये प्रश्न सामान्य ज्ञान, समसामयिक, रीजनिंग, धर्म एवं संस्कृति, खेलकूद, सामान्य विज्ञान, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आदि विषयों पर आधारित रहे। जिला संयोजक जतिन वर्मा ने कहा कि एबीवीपी ने कुल्लू में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा करवाई है।
विज्ञापन
परीक्षा में 1,975 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई है। परीक्षा के विजेता विद्यार्थियों को जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7,100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 5,100 रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा पांच विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। विद्यालय स्तर पर विजेता रहने पर भी सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में विभाग के संयोजक संदीप कुमार ने कहा कि परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए थे।
परीक्षा केंद्र मनाली में 188, सरसेई में 94, कटराईं में 218, बाशिंग में 88, कुल्लू में 409, मौहल में 200, भुंतर में 144, जरी में 184, सैंज में 200, थाची में 100 और बंजार में 50 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। कुल्लू के साथ लगते जिला मंडी के पनारसा में 100 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। संवाद