फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दशहरे में देवी-देवताओं को मिलेगी अतिरिक्त जगह

दशहरे में देवी-देवताओं को मिलेगी अतिरिक्त जगह

Sat, 13 Oct 2018 07:12 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
दशहरे में देवी-देवताओं को मिलेगी अतिरिक्त जगह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार देवी-देवताओं को अतिरिक्त जगह मुहैया करवाई जाएगी, जबकि व्यावसायिक स्थान को दशहरे में कम किया जाएगा। देवी-देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। दशहरा में इस तरह की व्यवस्था पहली बार की जा रही है।
गौर रहे कि जिला प्रशासन ने दशहरा उत्सव के इस बार 305 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजे हैं। इन देवताओं के ढालपुर में आने के बाद इनकी जिम्मेदारी दशहरा उत्सव को देखनी होती है। लेकिन पिछले वर्ष देवता अधिक आने से देवताओं को बिठाने में मुश्किल सामने आई थी। दशहरा उत्सव कमेटी ने जूता मार्केट में प्लॉट आवंटित कर दिए थे। लेकिन देवता अधिक आने के बाद आखिर में ऊझी घाटी की माता संध्या गायत्री को व्यापारियों के लिए चिहिन्त जगह में बिठाना पड़ा था। बताया जा रहा है कि इस बार आधा दर्जन के करीब नए देवताओं के आने की संभावना है। इन देवताओं के बिठाने के लिए मैदान में काफी जगह की आवश्यकता पड़ेगी। ऐसे में दशहरा उत्सव कमेटी ने इस बार मेले में व्यावसायिक जगह को कम करने का निर्णय लिया है। देवी-देवताओं को अतिरिक्त टेंट व अन्य के लिए अतिरिक्त जगह मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन


इस तरह रहती है व्यवस्था
दशहरा में आने वाले देवी-देवताओं के लिए आमतौर पर दो से तीन टेंट लगते हैं। देवताओं को प्रदर्शनी मैदान के एक तरफ, रथ मैदान, पुराने स्टैट बैंक वाले पार्क, ढालपुर कलाकेंद्र के पीछे बिठाया जाता है। कुछ देवता एसपी ऑफिस के साथ वाले मैदान में भी रुकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवताओं को न हो असुविधा : यूनुस
उपायुक्त यूनुस ने कहा कि इस बार दशहरे में कर्मिशयल स्पेस को कम किया जाएगा। देवी-देवताओं को अतिरिक्त जगह मुहैया करवाई जाएगी, जिससे देवी-देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed