फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   विंटर कार्निवाल के लिए मनाली में डटे पर्यटक

विंटर कार्निवाल के लिए मनाली में डटे पर्यटक

Tue, 02 Jan 2018 07:17 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
विंटर कार्निवाल के लिए मनाली में डटे पर्यटक
विंटर कार्निवाल के लिए मनाली में डटे पर्यटक
विज्ञापन

वर्तमान में चल रही 70 फीसदी आक्यूपेंसी
लोक संस्कति पर्यटकों को कर रही आकर्षित
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। नई साल के जश्र के बाद अब राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल पर्यटकों को मनाली की हसीन वादियों में खींच रहा है। कुल्लू की लोक संस्कृति देखकर न्यू ईयर की बुकिंग को पर्यटक अब आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। न्यू ईयर जश्न होने के बावजूद इन दिनों मनाली के होटलों में 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है। जिससे पर्यटन कारोबारी गदगद हैं।
ऑफ सीजन में भी उमड़े पर्यटकों के हजूम से विंटर कार्निवाल को बढ़ावा मिला है। गुलाबा में बर्फ के बीच मौज मस्ती के बाद पर्यटक मनाली मनु रंगशाला में सांस्कतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा रहे हैं। माल रोड पर वॉयस ऑफ कार्निवाल के मंच पर पर्यटक अपनी मनपसंद प्रस्तुतियां दे रहे हैं। सर्द फिजाओं के बीच पर्यटकों माल रोड पर जमकर डांस कर रहे हैं। न्यू ईयर के जश्न के बाद भी पर्यटकों की संख्या बरकरार रहने से आयोजक भी खुश हैं। एक-दो दिन में अगर बर्फबारी होती है तो पर्यटन में और भी उछाल आने की उम्मीद है। ताजा बर्फबारी की उम्मीद में सैकड़ों पर्यटक मनाली में डेरा जमाए हुए हैं। मौसम विभाग की सूचना के अनुसार आने वाले दिनों में बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है। जिससे अब पर्यटक मनाली छोड़ नहीं जाना चाहते हैं।
विज्ञापन

होटलियर मनोज कुमार, शमशेर, विजय कुमार, धर्मपाल, मनोज कुमार, रघुनाथ सूद और मनोज सूद ने बताया कि विंटर कार्निवाल से पर्यटन कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। यदि बर्फबारी होती है तो जरूर पर्यटकों की संख्या में आमद होगी। पर्यटक समेत कारोबारी बर्फबारी की ओर नजरें टिकाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि बर्फबारी की उम्मीद में न्यू ईयर जश्न को पहुंचे पर्यटक मनाली में डटे हुए हैं। कहा कि वर्तमान में 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है। विंटर कार्निवाल के दौरान बर्फबारी होना पर्यटन कारोबार को रफ्तार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed