{"_id":"5c6ab2fdbdec22105574f438","slug":"171550496509-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लगी आग, आठ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लगी आग, आठ लाख का नुकसान
विज्ञापन
बैंक में अाग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की भुंतर शाखा में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे सीओ और अकाउंटेंट के कैबिन में रखा रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। आग से करीब आठ लाख का नुकसान हुआ। इसके अलावा लगभग 50 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सोमवार तड़के करीब तीन बजे आग लग गई। आग से सीओ और अकाउंटेंट के कैबिन में रखा हुआ सॉरा रिकॉर्ड जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। लोगों ने मदद के लिए तड़के करीब 3.10 बजे अग्निशमन विभाग को सूचित किया। इसके बाद अग्निशमन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। अग्निशमन के कर्मचारियों ने रात को कड़ी मेहनत करते हुए आग पर समय रहते काबू पाया। अन्यथा आग से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। भुंतर थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। शॉर्ट सर्किट होने से बैंक को लाखों का नुकसान हुआ है।बैंक के कैश रूम को सुरक्षित बचा लिया गया।
बैंक में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। घटना में करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा करीब 50 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर आगे भेज दी गई है।
विज्ञापन
-दुर्गा सिंह, अधिकारी, अग्निशमन विभाग