फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू मनाली वामतट के छरूडू में दरकती पहाड़ी से मिलेगी निजात

कुल्लू मनाली वामतट के छरूडू में दरकती पहाड़ी से मिलेगी निजात

Mon, 11 Feb 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू मनाली वामतट के छरूडू में दरकती पहाड़ी से मिलेगी निजात
सेउबाग में झूला पुल के समीप बनेगा बैली ब्रिज
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली वामतट के छरूडू में दरकती पहाड़ी से मिलेगी निजात
लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया बैली ब्रिज का प्रपोजल
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मनाली-कुल्लू वामतट मार्ग में छरूडू में लगातार हो रहे भूस्खलन का विभाग ने स्थायी हल निकाल लिया है। छरूडू में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन की परेशानी से अब वाहन चालकों को निजात मिल पाएगी। इसके लिए सेउबाग के झूला पुल के समीप एक बैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। करोड़ों की लागत से बनने वाले इस बैली ब्रिज के निर्माण से कुल्लू मनाली वामतट के वाहन इसी पुल से होकर मनाली के लिए निकल पाएंगे, जबकि रामशिला आने पर वाहन छरूडू नामक जगह में फंस जाते थे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रपोजल तैयार कर लिया है। इसे जल्द ही मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। जैसे ही प्रपोजल को सरकार मंजूर कर देती है तो इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

गौर रहे कि छरूडू में सितंबर माह में बाढ़ से काफी हिस्सा बह गया था। इसके बाद पहाड़ी को काटकर सड़क बनाई गई है, लेकिन पहाड़ी से पानी के रिसाव के चलते यहां वाहन चलाना जोखिम भरा साबित हो रहा है। सड़क को अन्य जगह से निकालने के लिए कोई समीकरण स्टीक नहीं बैठ रहा है। आखिर में बैली ब्रिज को लेकर प्रपोजल फाइनल हुआ है। बैली ब्रिज के बनने से दर्जनों पंचायतों की जनता को लाभ मिलेगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके शर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय के समीप वामतट मार्ग छरूडू में दरकती पहाड़ी से अब निजात मिल जाएगी। ब्यास नदी पर करीब 8-10 करोड़ की लागत से बैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। ब्रिज के निर्माण से वामतट होकर जाने व पुल से होकर मनाली के लिए जाएंगे। लोनिवि ने बैली ब्रिज का प्रपोजल तैयार कर लिया है। इसे स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed