फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लाहौल घाटी में पर्यटन विकसित करने को मास्टर प्लान की तैयारी

लाहौल घाटी में पर्यटन विकसित करने को मास्टर प्लान की तैयारी

Thu, 31 May 2018 07:36 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
लाहौल घाटी में पर्यटन विकसित करने को मास्टर प्लान की तैयारी
लाहौल में पर्यटन के लिए मास्टर प्लान की तैयारी
विज्ञापन

डीटीडीओ का पद भरने की मांग
बैठक में पर्यटन से जुड़े लोगों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति के उपायुक्त सभागार में वीरवार को जिला में पर्यटन को विकसित करने के लिए पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों, पंचायती राज संस्थान के प्रतिनिधियों तथा होटल कारोबारियों के साथ जिला प्रशासन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उपायुक्त अश्वनी कुमार चौधरी ने की। डीसी ने जिले में बेहतर पर्यटन विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर प्रयास करने के सुझाव दिए।

उन्होंने होम-स्टे, इको टूरिज्म व साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटक स्थल चिन्हित कर वेबसाइट बनाने पर बल दिया। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी अमर नेगी, अध्यक्ष जिप रमेश, जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य नवांग उपासक, जिला परिषद सदस्य सुदर्शन जस्पा, शशि किरण, पर्यटन व्यवसायी विक्रम, होटल एसोसिएशन के महासचिव टशी बरोंगपा समेेत अन्य ने जिले में पर्यटन को और बेहतर बनाने के लिए तथा घाटी में अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने तथा साहसिक और ईको पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पर्यटन कारोबारियों ने जिले में रोहतांग टनल के खुलने से जिला में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए जिला पर्यटन विकास अधिकारी का पद प्राथमिकता के आधार पर भरने तथा जिला पर्यटन काउंसिल का गठन करने का आग्रह किया। घाटी में ट्रैकिंग रूट को चिन्हित कर उन्हें वेबसाइट पर डालने के साथ पर्यटकों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवानी होंगी। घाटी के युवाओं को पैराग्लाइडिंग, माउंटेन क्लाइंबिंग तथा रिवर राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में प्रशिक्षित करके उन्हें घाटी में यह गतिविधियां शुरू करने की मान्यता देनी होगी। तांदी संसारी नाला तथा ग्रांफू काजा सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए सीमा सड़क संगठन से आग्रह किया जाएगा। उपायुक्त अश्वनी कुमार चौधरी ने बताया कि बैठक में रखे गए सुझाव पर जिला प्रशासन कार्यवाही करेगा। सरकार के स्तर पर हल होने वाले मामलों को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed