{"_id":"5ac7a35e4f1c1bec618b5dcc","slug":"171523032926-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने 520 बूथों पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने 520 बूथों पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने 520 बूथों पर
मनाया स्थापना दिवस
आंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी के 38वें स्थापना दिवस जिला कुल्लू के 520 बूथों में धूमधाम से मनाया गया। सभी बूथों में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी का झंडा फहराया गया और कार्यक्रम आयोजित किए।
जिला भाजपा द्वारा स्थापना दिवस मनाने के लिए अमित सूद को मनाली विधानसभा, जोगिंद्र शुक्ला को बंजार विधानसभा, बालमुकंद राणा को कुल्लू विधानसभा और आनी विधानसभा का अरविंद चंदेल को स्थापना दिवस आयोजन समिति का प्रभारी बनाया गया था। इसी के तहत जिला सभी बूथों पर पार्टी कस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का झंडा फहराया। वहीं सभी कार्यकर्ताओं ने अपने घर में पार्टी का झंडा लहराया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने बताया कि कुल्लू जिला के 520 मतदान केंद्रों पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर पार्टी का झंडा फहराने का कार्यक्रम, मतदान केंद्र की बैठकें और कई जगह पर मिठाई बांटी गई। भाजपा की विचारधारा से अधिक से अधिक लोग जुड़ रहे हैं और जहां पर लोग भाजपा के पक्ष में नहीं थे वहां भी लोग अधिक संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। भाजपा 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाने जा रही है। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री जोगिंद्र शुक्ला, जिला भाजपा सचिव नवल नेगी, सौरव भारद्वाज, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक गोपाल बधवा, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक प्रकाश वर्मा, किसान मोर्चा के महामंत्री युगल किशोर, जिला कार्यकारिणी सदस्य हेमराज ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी जगदीश शर्मा, युवा मोर्चा के सदस्य रोहित शर्मा मौजूद रहे।