फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली में तीन मतदान केंद्र अति संवेदनशील

मनाली में तीन मतदान केंद्र अति संवेदनशील

Sun, 05 Nov 2017 10:27 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
मनाली में तीन मतदान केंद्र अति संवेदनशील
EVM Shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र में 66,338 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 18 से 29 साल की आयु के 16339 युवा वोटर मनाली विस के प्रत्याशियों का भाग्य लिखेंगे। इसमें 1460 वोटर पहली वार मतदान करेंगे।

जिला की ऊझी घाटी के नाम से मनाली विस क्षेत्र में मतदाताओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह है।
प्रत्याशी वोटरों को रिझाने में खूब पसीना बहा रहे हैं। 18 से 19 साल के आयु वर्ग के 1460 युवा मतदाता पहली बार अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। 20 से 29 साल के बीच 14879 युवा वोटर शामिल हैं।
विज्ञापन


30 से 39 साल के बीच मतदाताओं की संख्या 15135, 40 से 49 साल के बीच 14702, 50 से 59 के बीच 9430, 60 से 69 के बीच 5445, 70 से 79 आयु वाले मतदाता 2804 और 80 साल से ऊपर आयु वाले मतदाताओं की संख्या 1171 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में विस चुनाव की तिथि बिलकुल पास आ गई है। इसको लेकर युवा, महिला व बुजुर्ग मतदाता भी चुनावी समर में आहुति डालने को तैयार हैं। मनाली विस में 100 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।


इसमें 86 साधारण, तीन अति संवेदनशील जबकि 11 संवेदनशील है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि नौ नवंबर को विधानसभा के लिए मतदान होगा। जिला में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के आदेशानुसार अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने घाटी के यूथ से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed