{"_id":"5c62f172bdec225567680303","slug":"161549988210-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 मरीजों समेत 63 यात्रियों को उड़ान का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 मरीजों समेत 63 यात्रियों को उड़ान का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 मरीजों, 63 यात्रियों को उड़ान का इंतजार
उदयपुर हेलीपैड के लिए तत्काल उड़ान करवाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। नियमित हेलीकॉप्टर उड़ानें नहीं होने से यात्रियों की कतार लंबी हो गई है। भाजयुमो उदयपुर मंडल अध्यक्ष एवं स्थानीय पंचायत के उपप्रधान वीर सिंह राजपूत ने राज्य सरकार से मांग की है कि मौसम साफ रहने की सूरत में लाहौल के लिए नियमित उड़ानों की व्यवस्था की जाए। उदयपुर घनी आबादी वाला इलाका है । उदयपुर हेलीपैड से क्षेत्र की पांच पंचायतों के लोगों को हेलीकॉप्टर की सुविधा मिलती है। लिहाजा, इस हेलीपैड के लिए किसी अन्य हेलीपैड को जोड़ कर उड़ानें न करवाई जाएं। वीर सिंह राजपूत ने बताया कि उदयपुर हेलीपैड से 12 रेफर मरीज, 29 कर्मचारी और 63 यात्री उड़ानों की राह ताक रहे हैं। हालांकि मार्च महीने में हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ लेने वालों की लंबी सूची अलग है। उपरोक्त यात्रियों ने फरवरी महीने के लिए सीट के लिए आवेदन किए हैं। राजपूत ने कहा कि नियमित उड़ानें नहीं होने से रेफर मरीजों की परेशानियां बढ़ गई हैं, जबकि जिन कर्मचारियों ने सीट के लिए आवेदन कर रखे हैं, घाटी में ही बैठ कर उनकी छुट्टियां खत्म हो रही हैं। वहीं, स्पीति नवोदय विद्यालय के कई बच्चे भी फंसे हुए है। राजपूत ने पांच पंचायतों की तरफ से सरकार से तत्काल उड़ानें करवाने की अपील की है।