फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दिल्ली, हरिद्वार के लिए सफर मंहगा

दिल्ली, हरिद्वार के लिए सफर मंहगा

Mon, 01 Oct 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 01 Oct 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली, हरिद्वार के लिए सफर मंहगा

प्रदेश सरकार ने बसों का बढ़ा किराया लागू कर दिया है। लंबे रूटों पर चलने वाली बसों के साथ वोल्वो का सफर मंहगा हो गया है। मनाली से दिल्ली के लिए वोल्वो का किराया 174 और मनाली से हरिद्वार का किराया 178 रुपये मंहगा हो गया है। न्यूनतम किराये में 100 फीसदी और अधिकतम भाड़े में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी से लोगों में रोष है और सरकार से न्यूनतम किराये को पांच रुपये करने की मांग उठी है।

विज्ञापन


किराये की बढ़ी दर में मनाली से दिल्ली साधारण बस का किराया पहले 702 रुपये था, जो अब 768 रुपये हो गया है। वोल्वो का मनाली से दिल्ली का किराया 1517 रुपये था, यह अब 1691 हो गया है। इसके अलावा मनाली से हरिद्वार के लिए साधारण बस में प्रति सवारी किराया 699 से बढ़कर 761 रुपये हो गया है। मनाली से हरिद्वार वोल्वो में 1793 की जगह अब 1971 रुपये देने होंगे। मनाली से शिमला को चलने वाली डिलक्स बस का किराया पहले 486 रुपये था, जो बढ़कर अब 557 रुपये हुआ है। कुल्लू से शिमला का साधारण किराया 335 से बढ़कर 381 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से बस किराया बढ़ाने को लेकर जहां विपक्ष कांग्रेस ने सवाल उठाए है, वहीं आम जनता भी विरोध कर रही है। हरि सिंह, दौतल राम, नेक राम, राम सिंह, तेज राम, दिले राम, अमर सिंह तथा राजेश ने कहा कि सरकार ने न्यूनतम किराये से लेकर अधिकतम किराये में भारी वृद्धि की है, जो गरीब आदमी के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि बसों का न्यूनतम किराया पांच रुपये किया जाना चाहिए और सरकार छह रुपये की वृद्धि वापस ले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed