फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   देवेंद्र प्रधान और दिले राम कार्यकारी अध्यक्ष चुने

देवेंद्र प्रधान और दिले राम कार्यकारी अध्यक्ष चुने

Wed, 30 May 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र प्रधान और दिले राम कार्यकारी अध्यक्ष चुने
जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जोगटा गुट की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जोगटा गुट कुल्लू के चुनाव सत्र 2018-21 के लिए बुधवार को हुए। चुनाव जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की अस्थायी समिति के अध्यक्ष देविंद्र ठाकुर के निर्देशानुसार जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अमर ठाकुर और महासचिव दिले राम ठाकुर की देखरेख में हुए। चुनाव बालक राम ठाकुर पीठासीन अधिकारी और चंद्रमणी ठाकुर सहायक पीठासीन अधिकारी की ओर से संपन्न करवाए गए।

सामूहिक रूप से लिए गए निर्णय के मुताबिक सर्वसम्मति से देवेंद्र ठाकुर को प्रधान, दिले राम ठाकुर को वरिष्ठ उप प्रधान और कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। अमर ठाकुर को उपप्रधान, चंद्र प्रभा ठाकुर को उप प्रधान, तेज राम को उप प्रधान चतुर्थ श्रेणी, हेमंत दुगल को सह सचिव, संतोष कुमार को संगठन सचिव, कुलदीप शर्मा को वित्त सचिव, जबकि राकेश कुमार को प्रेस सचिव चुना गया। इसके अलावा शहरी इकाई कुल्लू से अनीता महंत उपप्रधान, निरमंड खंड से विद्या प्रकाश शर्मा उपप्रधान, आनी खंड से अनंत राम आजाद को उपप्रधान, भीम सिंह परमार को संगठन सचिव, बंजार खंड से मनी राम ठाकुर को उपप्रधान, भुंतर खंड से राकेश कुमार को उपप्रधान, कटराईं खंड से रोशन लाल ठाकुर को उपप्रधान, मनाली खंड से नील चंद उप प्रधान, सहसचिव रजनी, जगन नाथ, चमन लाल, योग कला महंत, प्रेम चंद, दिशा देवी, विनय कुमारी, डोलमा, पवन कुमार, विनीत ठाकुर, जीत राम ठाकुर और भीष्म ठाकुर को चयनित किया गया। जिले के वरिष्ठ उप प्रधान और कार्यकारी अध्यक्ष दिले राम ठाकुर ने सर्वसम्मति शांतिपूर्वक ढंग चुनाव करवाने के लिए आभार जताया। सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को सरकार से मनवाएंगे। चुनावी बैठक में विशेष रूप से कमलेश उपमन्यु अधीक्षक, निरमंड प्रधान विद्या प्रकाश शर्मा, आनी खंड के प्रधान प्रेम चंद शर्मा, बंजार खंड से मनी राम ठाकुर, भुंतर खंड केे प्रधान राजेंद्र शर्मा, शहरी इकाई के प्रधान देवेंद्र भंडारी, महासचिव हेमंत दुगल, कटराईं खंड के प्रधान काम लाल ठाकुर, मनाली खंड के प्रधान नील चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed