{"_id":"5a2e97cc4f1c1b72548c2978","slug":"161513002956-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर वैली ब्रिज में वाहनों की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर वैली ब्रिज में वाहनों की आवाजाही शुरू
Updated Mon, 11 Dec 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
भुंतर वैली ब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरू
एनएच अथॉरिटी ने एक माह में तैयार किया पुल
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भुंतर स्थित ब्यास नदी पर बना वैली ब्रिज बन कर तैयार हो गया है। सोमवार से पुल सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया है और वोल्वो बसों के साथ ट्रक, सेना के वाहन और एचआरटीसी की बसें इसी पुल होकर आवाजाही करेंगी। इस संबंध में उपायुक्त कुल्लू युनूस ने बताया कि एनएच अथॉरिटी द्वारा पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब मनाली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन बाईपास होकर जा सकेंगे। पुल निर्माण के चलते बड़े वाहनों को ढालपुर होकर मनाली भेजा जा रहा था। जबकि मनाली से मंडी की तरफ जाने वाले छोटे वाहनों को पारला भुंतर, रूआडू तथा बजौरा पुल होकर भेजा रहा था। जिसके चलते जगह-जगह जाम लगने से आम लोगों के साथ पर्यटकों को परेशान होना पड़ रहा था लेकिन नए पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब यातायात पुराने रूट पर ही चलेगा।