{"_id":"599860f24f1c1b96658b4aa0","slug":"161503158514-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमेश ठाकुर के गीतों पर खूब झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमेश ठाकुर के गीतों पर खूब झूमे दर्शक
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। ग्राम पंचायत भुलंग के सोहड़ गांव में देवता सोहड़ नारायण के सम्मान में श्नाउली मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। मेले में ब्राह्मण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यंग स्टार मेला कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया।
मेले में रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। गांव की बेटियों ने बेहतरीन कुल्लवी नाटी पेश कर वाहवाही लूटी। लोक गायक रमेश ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज में पहाड़ी गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। रमेश ने ...सैंज माहरा होटल, ...तेरी नगरी दिल मूं लाणा, ...ठाहरा करडू माहरे देशा आदि गीत गाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। दर्शक रमेश के गीतों पर खूब झूमे। यंग स्टार मेला कमेटी के प्रधान भूपेंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि का मेले में आने के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान देवता के कारदार संपत, मेला कमेटी के सचिव ललित ठाकुर, कोषाध्यक्ष हेमराज ठाकुर, जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष शिवशरण चौहान, लग्वैली युवा शक्ति के सलाहकार कुबेर शर्मा, विजेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।