{"_id":"5ac3a3984f1c1bb4618b5330","slug":"151522770840-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ महिला व युवक मंडलों की सहभागिता जरूरी : शालिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ महिला व युवक मंडलों की सहभागिता जरूरी : शालिनी
Updated Tue, 03 Apr 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
नशे के खिलाफ सहभागिता जरूरी
चौहकी में प्रोजेक्ट के तहत कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
जरी (कुल्लू)। जरी के चौहकी गांव में सहभागिता हमारी और आपकी प्रोजेक्ट के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ महिला व युवक मंडलों की सहभागिता जरूरी है। नशे के खात्मे के लिए सभी को आगे आना पड़ेगा। एसपी ने नशे के दुष्परिणामों समेत अन्य चीजों को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र व महादेव युवक मंडल चौहकी के तत्वाधान में किया गया। समारोह में नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक डॉ लाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में जिस तरह समाज में नशा फैल रहा है वह बेहद चिंताजनक है। प्रतिभा कल्याण समिति की अध्यक्षा प्रतिभा शर्मा ने सभी का स्वागत किया और महिलाओं को नशे को रोकने के लिए आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कुल्लू कॉॅॅलेज के रोवर्स एवं रेंजर्स ने नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सहभागिता हमारी और आपकी प्रोजेक्ट के संयोजक बीजू, अनीता कौर, दुर्गा देवी, एएसआई इंद्र देव, शेरा नेगी, कौशल्या देवी, कुशल नेगी और विवेक डोगरा मौजूद रहे।