फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लाहौल-स्पीति, चंबा में लेवल तीन हिमखंड गिरने का खतरा

लाहौल-स्पीति, चंबा में लेवल तीन हिमखंड गिरने का खतरा

Wed, 20 Feb 2019 06:46 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 20 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति, चंबा में लेवल तीन हिमखंड गिरने का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहैल-स्पीति)। हिम अवधाव अध्ययन संस्थान (सासे) ने हिमाचल के लाहौल-स्पीति और चंबा के कुछ इलाकों में लेवल तीन के हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। लेवल तीन को नुकसान के लिहाज से बहुत संवेदनशील माना जाता है। सासे ने इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन को अलर्ट जारी किया है।

मामले को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन ने संबंधित जिलों को सासे की चेतावनी से आगाह कर दिया है। सासे ने लाहौल-स्पीति के उदयपुर, तिंदी, तांदी, केलांग, कोकसर और छतड़ू क्षेत्र में लेवल तीन के हिमखंड खिसकने की चेतावनी जारी कर लोगों को खतरे वाली जगहों पर न जाने की हिदायत दी है। एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि सासे ने लाहौल-स्पीति के साथ चंबा के कुछ इलाकों में वीरवार तक उच्च स्तर के हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। इस सीजन में सासे ने पहली बार लेवल तीन के एवलांच गिरने की चेतावनी जारी की है। सासे की इस चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने संभावित खतरों वाले इलाकों में पुलिस वायर लेस सेट के जरिए लोगों को अलर्ट किया है। बताया जा रहा है कि लाहौल की ऊंची चोटियों में 15 से 20 फीट तक बर्फ की मोटी परत जमी है। ऐसे में सेटेलाइट इमेज के जरिए सासे ने वीरवार को लेवल तीन के हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। सुभाष गौतम ने बताया कि बुधवार शाम को इस संदर्भ में राज्य आपदा प्रबंधन से सासे की और से जारी अलर्ट की सूचना मिली है। लिहाजा प्रशासन ने लोगों को आगाह कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed