फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   14 demands and five complaints came in the Government Village Door program

Kullu News: सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में आईं 14 मांगें और पांच शिकायतें

Fri, 23 May 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 23 May 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
14 demands and five complaints came in the Government Village Door program
मंत्री यादविंद्र गोमा ने कुछ समस्याओं का मौके पर निपटारा, अन्य विभागों को भेजीं
विज्ञापन

काजा में हुआ कार्यक्रम, लोगों की स्वास्थ्य जांच, एक इंतकाल, 12 प्रमाण पत्र बनाए
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति के काजा में शुक्रवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने 19 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें 14 मांगें और 5 शिकायतें थीं।

मंत्री ने 7 समस्याओं का मौके पर समाधान किया। शेष समस्याओं और मांगों को तुरंत निपटारे के लिए संबंधित विभागों को भेजा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की समस्याओं का निपटान करना सुनिश्चित करें। खेल मंत्री ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इससे पहले विधायक जिला लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने आयुष मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में आयुष और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्हें मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। राजस्व विभाग ने मौके पर एक इंतकाल और 12 प्रमाण पत्र बनाए।
विज्ञापन

कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त शिखा, टीएसी सदस्य केसंग रापचिक, छेवांग रिंगजिन, दोरजे छेरिंग, डीएसपी अजय भारद्वाज, लोबसंग और सोनम डोलमा मौजूद रहीं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed