{"_id":"5ac7a3624f1c1bd3618b5c4f","slug":"131523032930-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीजन से पहले पैक होने लगी पर्यटन नगरी मनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीजन से पहले पैक होने लगी पर्यटन नगरी मनाली
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
सीजन से पहलेे पैक होने लगी पर्यटन नगरी मनाली
अप्रैल में ही मनाली के 70 फीसदी होटल बुक
चिलचिल्लाती गर्मी से निजात पाने के लिए मनाली पहुंच रहे पर्यटक
इस बार पर्यटन सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद
मनु शर्मा
मनाली (कुल्लू)। देश-दुनिया में प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर पर्यटन नगरी मनाली सीजन से पहले ही पैक होने लग गई है। अप्रैल माह के लिए मनाली के करीब 70 फीसदी होटलों में एडवांस बुकिंग हो गई है। सीजन से पहले ही पर्यटक मनाली की तरफ रुख कर रहे हैं और शांत वादियों में समय गुजार रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही अब मनाली पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। पर्यटकों की वर्तमान संख्या को देखते हुए इस बार पर्यटन सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अभी तक रोहतांग दर्रा बहाल नहीं हो पाया है। बावजूद पर्यटक मनाली के प्रसिद्घ पर्यटन स्थलों में घूम रहे हैं। इन दिनों घाटी में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। वर्तमान में भी पर्यटकों समेत स्थानीय स्वेटरों में नजर आ रहे हैं।
होटल एपल कंट्री रिजॉर्ट के मैनेजर विवेक कपूर ने बताया कि मनाली का एक अपना ही क्रेज है। मनाली की सुंदरता सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। रोहतांग पर 12 महीने तक बर्फ को देखने के लिए भी अन्य स्थलों को जाने के बजाए मनाली की तरफ पर्यटक आना पसंद करते हैं।
होटल कनिष्का के मैनेजर चंदन ने बताया कि अप्रैल में इस वर्ष अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सामान्य की अपेक्षा अधिक पर्यटक आ रहे हैं। होटल स्नो वैली के मालिक विंपी वक्शती ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आगामी सीजन अच्छा जाने की उम्मीद है। पर्यटक सामान्य से अधिक देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि अप्रैल माह में जिस तरह से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, उससे यह निश्चित है कि मई व जून माह में मनाली पर्यटकों से भरी रहेगी। वर्तमान में अप्रैल माह के दौरान करीब 70 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पर्यटक मनाली आने के लिए बेताब हैं। मनाली के मौसम और अन्य चीजों को लेकर इंकवारियां हो रही हैं।