{"_id":"69515d9cede7e957d60ea048","slug":"125-patients-were-treated-at-the-trauma-center-kullu-news-c-89-1-ssml1015-165273-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ट्रामा सेंटर में 125 मरीजों का किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ट्रामा सेंटर में 125 मरीजों का किया उपचार
Sun, 28 Dec 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 28 Dec 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
आपातकालीन सेवाएं में रहे तीन चिकित्सक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में मरीजों का उपचार जारी रहा। ओपीडी में रविवार को 125 मरीजों का उपचार हुआ। अस्पताल के तीन चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
इन चिकित्सकों ने रोटेशन में अपनी सेवाएं दीं और मरीजों के मर्ज को इलाज किया। कयास लगाई जा रही थी कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के सीनियर रेजिडेंट और मरीज मामले के चलते कहीं अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होंगी लेकिन चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं जारी रखीं और मरीजों का उपचार किया।
हालांकि, अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी में मरीजों की सुबह से ही लाइनें लगी रहीं। अस्पताल में पिछले तीन दिनों से अन्य किसी भी ओपीडी में मरीजों का उपचार नहीं हो पाया है। चिकित्सकों की हड़ताल मरीजों के लिए परेशानी बनी हुई हैं। बीमारी की हालत में रविवार के दिन भी मरीज अपना उपचार करवाने आपातकालीन ओपीडी में भारी संख्या में पहुंचे जबकि अन्य दिनों के मुकाबले रविवार को आपातकालीन ओपीडी बहुत अधिक रही। इसका कारण पूर्व में चिकित्सकों की सामूहिक हड़ताल रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में रविवार को तीन चिकित्सकों की ड्यूटी रही है। चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार नियमित तौर पर किया है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा के लिए चिकित्सक आपातकालीन सेवा में तैनात हैं। संवाद