{"_id":"6a0218d74a29c6980a0db82a","slug":"12-people-filed-nominations-for-zila-parishad-in-manali-kullu-news-c-89-1-ssml1014-176047-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में जिला परिषद के लिए 12 ने नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में जिला परिषद के लिए 12 ने नामांकन
विज्ञापन
मनाली। विधानसभा क्षेत्र मनाली के अंतर्गत जिला परिषद (जिप) के तीन वार्डों में 14 उम्मीदवार मैदान में उतरे है। सोमवार को 12 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। लरांकेलो वार्ड से सबसे अधिक सात और कटराईं से सबसे कम दो उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। नामांकन पत्र भरने से पूर्व सभी उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन कर माहौल गरमाया।
सोमवार को वशिष्ठ वार्ड से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जोगिंदर ठाकुर ने अपना नामांकन भरा। इस दौरान मालरोड पर जोरदार रैली निकाली। कटराईं वार्ड से रितु नेगी ने भी चुनावी ताल ठोकी। विधायक भुवनेश्वर गौड़, कांग्रेस नेता देवेंद्र नेगी, महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।
जोरदार शक्ति प्रदर्शन के साथ रितु नेगी ने नामांकन भरा। इसके अलावा भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनिल राणा ने लरांकेलो वार्ड से नामांकन भरा। वशिष्ठ से कांग्रेस के नेता रोहित महाजन ने भी चुनावी ताल ठोकी है। हालांकि नाम वापसी और छंटनी के बाद उम्मीदवारों की तस्वीर साफ होगी। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि सोमवार को 12 ने नामांकन भरे। संवाद