{"_id":"5b8d358742c7924639038810","slug":"11535980935-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की इंक्रीमेंट रोकने पर उखड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की इंक्रीमेंट रोकने पर उखड़े
Updated Mon, 03 Sep 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राजकीय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक ढालपुर में सोमवार को हुई। बैठक में शिक्षकों की इंक्रीमेंट रोकने व लंबित मांगों की अनदेखी को लेकर चर्चा की गई। राजकीय अध्यापक संघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष डॉ. सुनील वर्मा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के आह्वान पर पांच सितंबर को शिक्षक दिवस अवसर पर जिला के सभी शिक्षक काले बिल्ले लगाकर विरोध जताएंगे।
वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भी संघ की मांगें लंबित हैं, जबकि इन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन मिला था। कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा की गुणवत्ता पर चिंतित जरूर दिखती है। लेकिन पिछली सरकार की भांति ही एसएमसी भर्ती करने जा रही है। कुछ शिक्षकों के परिणाम अच्छे न आने के पीछे शिक्षक ही दोषी नहीं होते हैं, बल्कि इसके कई कारण हो सकते हैं। संघ ने सरकार से मांग की है कि शिक्षा, शिक्षक व विद्यार्थी के हित को ध्यान में रख कर ही शिक्षा की योजनाएं बनाई जाएं। शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में भी सुधार लाने की आवश्यकता है। चयन आयोग के माध्यम से ही शिक्षकों की नियुक्ति होनी चाहिए न कि एसएमसी के माध्यम से। शिक्षक की इंक्रीमेंट बंद करना कोई सही रास्ता नहीं है। जिस दिन सरकारें शिक्षक विरोधी नीतियां बंद कर देगी उसी दिन शिक्षा में गुणवत्ता आनी शुरू हो जाएगी। कहा कि शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी गुणवत्ता के उपायों पर चर्चा नहीं करते, बल्कि स्वयं ही आनन फानन में ऐसे कार्यक्रम व आदेश लागू कर देते हैं। ऐसे कार्यक्रम स्कूल की दैनिक प्रक्रिया में भी अवरोध पैदा करते हैं। शिक्षकों को पढ़ाने का समय दें और उसे अपने अनुसार कार्य करने देंगे तो ही परिणाम अच्छे आएंगे। संघ ने सरकार से मांग की है कि इंक्रीमेंट बंद करने के निर्णय को वापस लें। इस दौरान महासचिव यशपाल शर्मा, कुलदीप शर्मा, संदीप मित्तल, राजेश, राम पाल, यशपाल, जितेंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।