{"_id":"5a5243cb4f1c1b40198b55a1","slug":"11515340747-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"73 लाख से बड़ाग्रां नाले पर बना सिंगल लेन वैली ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
73 लाख से बड़ाग्रां नाले पर बना सिंगल लेन वैली ब्रिज
Updated Sun, 07 Jan 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली/पतलीकूहल। उझी घाटी में बड़ाग्रां के आसपास बसे दूरदराज के गांवों के निवासियों की यातायात समस्या के निदान के लिए वैली ब्रिज का निर्माण हो गया है। 73 लाख की लागत से बड़ाग्रां नाले पर बने इस पुल के बनने से अब ग्रामीण हर मौसम में वाहन के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर आवाजाही कर सकेंगे।
स्थानीय निवासी राकेश, रमेश, महेश, मोहन, देवेंद्र, सेाहन लाल, खेखराम, पैनेराम, लीलाधर, मदन और प्रेम ने कहा कि वैली ब्रिज न होने से बरसात के मौसम में नाले को आरपार करना काफी दूभर हो जाता था। इतना ही नहीं कई बार मरीजों को अस्पताल ले जाना तक मुश्किल हो जाता था। लेकिन इस पुल के बन जाने से लोगों को 12 महीनों सहूलियत मिलेगी। वैली ब्रिज बनने से पनगां से सटे क्षेरी और गलून समेत दर्जनों गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। लोक निर्माण विभाग कटराईं में तैनात एसडीएओ बीसी नेगी ने बताया कि बड़ाग्रां नाले पर एक वैली ब्रिज का निर्माण किया गया है। इसके निर्माण पर 73 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस सिंगल लेन पुल से इलाका हर समय वाहनों के आवागमन के योग्य हो गया है।