{"_id":"5c6ab304bdec224e21135ae2","slug":"111550496516-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू-लाहौल में मौसम ने बढ़ाईं दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू-लाहौल में मौसम ने बढ़ाईं दुश्वारियां
विज्ञापन
केलांग में हिमपात
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/मनाली/कोकसर। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद कुल्लू और लाहौल में बर्फबारी का क्रम जारी है। सोलंगनाला, रोहतांग दर्रा तथा लाहौल-स्पीति में रविवार रात को ताजा बर्फबारी होने से जनजीवन फिर से अस्त-व्यस्त हो गया है। हर दूसरे और तीसरे दिन मौसम खराब रहने से लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। जिले में एक दर्जन से अधिक सड़कों पर बस सेवा बंद है।
जिला कुल्लू से लेकर लाहौल के लोग बर्फ के बीच कड़ाके की ठंड में मीलों तक पैदल चलने को मजबूर हैं। जलोड़ी दर्रा होकर सोमवार को भी लोग पैदल अपने गंतव्य तक गए। कुल्लू-मनाली, बंजार-सोझा, कुल्लू-तेलंग सड़क पर भूस्खलन का दौर जारी है। इससे सड़क पर पत्थर और मलबा गिर रहा है। जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन सामान्य नहीं हो रहा है। बिजली के साथ यातायात और दूरसंचार सेवाएं ठप होने से लोग एक दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहें हैं। केवल मुख्यालय केलांग और उदयपुर उपमंडल के कुछ हिस्सों में मोबाइल और बिजली सुविधा मिल रही है। शेष घाटी बर्फबारी के कारण दुनिया से कटी हुई। लाहौल के लिए होने वाली तीन उड़ानें भी खराब मौसम के चलते नहीं हो सकी हैं। ऐसे में घाटी में करीब दो दर्जन मरीजों और अमा जरूरतमंद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार पर्यटन नगरी मनाली में रविवार की रात तीन सेंटीमीटर ताजा बर्फ रिकॉर्ड की गई। सोमवार दिन को भी मनाली मेें रुक-रुककर बारिश होती रही। उधर, रोहतांग दर्रा में रोहतांग दर्रा में 45 सेंटीमीटर, कोकरसर, मढ़ी में 30 सेंटीमीटर केलांग में 10 सेंटीमीटर, सोलंगनाला में दस सेंटीमीटर तथा जलोड़ी दर्रा में आठ सेंमी ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी से लाहौल में सड़कें आवाजाही के लिए बंद हैं। कुल्लू में कई सड़कों पर भूस्खलन होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।