फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सैलानी न आने से कई होटलों में लटके ताले

सैलानी न आने से कई होटलों में लटके ताले

Mon, 03 Sep 2018 07:25 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
सैलानी न आने से कई होटलों में लटके ताले
पर्यटक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
vमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। बरसात के दौरान पर्यटन नगरी मनाली का पर्यटन सीजन सिमट कर रह गया है। गर्मियों में मनाली में सैलानियों को ठहरने के लिए कमरा तक नहीं मिल पाता है। अब स्थिति कुछ विपरीत है। पर्यटकों की आवक कम होने के कारण कई होटलों में ताले लटक गए हैं। होटल संचालकों को कर्मचारियों का वेतन तक निकालना मुश्किल हो रहा है।

बरसात की घाटी में दस्तक के बाद मनाली में एकाएक सैलानियों की भारी कमी दर्ज की जा रही है। आलम यह है कि मनाली में पिछले दो माह से मात्र 15 से 20 फीसदी ही सैलानी आ रहे हैं। सैलानियों की ओर से बुकिंग की जा रही है। मनाली के होटलियर विंपी बक्शी, चंदन शर्मा, विनित मेहंदी रत्ता, प्रवीण फैके ने बताया कि मनाली बरसात के दौरान सैलानियों का आगमन कम हो गया है। बताया कि सैलानियों की आमद कम होने के चलते मनाली में होटलियरों की ओर से अपने स्टाफ में भी कमी की जा रही है। आधे स्टाफ को छुट्टी दे दी गई है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने बताया कि गर्मियों में पर्यटन सीजन के बाद जैसे ही मानसून ने दस्तक देने के बाद हिमाचल में बादल फटने, भूस्खलन व अन्य घटनाएं सोशल मीडिया में वायरल हो गई। इसके कारण सैलानी हिमाचल समेत मनाली आने पर कतरा रहे हैं। इसी वजह से ऑक्यूपेंसी भी पिछले दो माह से मात्र 20 फीसदी तक सिमटी हुई है, जबकि अब यहां स्थिति सामान्य है। बताया कि अब बरसात थम रही है। ऐसे में जल्द ऑक्यूपेंसी रेट 50 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed